India News (इंडिया न्यूज), Rape Accused Arrested : हरियाणा के नूंह जिला की महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
महिला थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस नूंह सदर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रात के समय में एक व्यक्ति एक घर में घुस गया और घर में सो रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। Rape Accused Arrested
Rape Accused Arrested : किशोरी ने आपबीती अपने परिजनों को बताई
किशोरी ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इस मामले में थाने में आकर शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने टीम गठित की जिसमें उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। Rape Accused Arrested