India News (इंडिया न्यूज), Retired Employees Protest : कैथल के लघु सचिवालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा (रजि. नं. 00196, संबद्ध अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन) के बैनर तले रिटायर्ड कर्मचारियों ने वित्त विधेयक 2025 के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस विधेयक में रिटायर्ड कर्मचारियों की अनदेखी की गई है, जिसके चलते उन्हें आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। इस बात से नाराज पेंशनभोगियों ने 17 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ विशाल प्रदर्शन की घोषणा की है। Retired Employees Protest

Retired Employees Protest : लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों में बेचैनी पैदा कर दी

संघ के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वित्त विधेयक 2025 के भाग IV में शामिल प्रतिगामी प्रावधानों ने केंद्र और राज्य सरकारों के लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों में बेचैनी पैदा कर दी है। यह विधेयक संवैधानिक सिद्धांतों, न्यायिक आदेशों और पेंशनभोगियों की गरिमा के साथ विश्वासघात करता है। उन्होंने बताया कि यह संशोधन विभिन्न न्यायाधिकरणों और न्यायालयों के आदेशों को कमजोर करता है, जिससे केंद्र सरकार को पेंशनभोगियों को मनमाने ढंग से वर्गीकृत करने का अनियंत्रित अधिकार मिल जाता है। Retired Employees Protest

पेंशनभोगियों को कानूनी सुरक्षा से वंचित किया जा रहा

इससे पेंशनभोगियों को कानूनी सुरक्षा से वंचित किया जा रहा है, जिसके चलते उनके बीच भारी असंतोष व्याप्त है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यह नीति न केवल रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, बल्कि इसका राज्य सरकार के पेंशन भोगियों पर भी दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार इस विधेयक में संशोधन करे और पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करे। Retired Employees Protest

Retired Employees Protest : रिटायर्ड कर्मचारियों का मांग पत्र इस प्रकार है :

  • 1. पैशन सम्बन्धित वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापिस लिया जाए।
  • 2. कम्यूट की गयी राशि, सभी राज्यों में 11 वर्ष तक ही काटी जाए।
  • 3. कोरोना के दौरान रोका गया 18 माह की महंगाई भत्ते का एरियर ब्याज सहित दिया जाए।
  • 4. 65 वर्ष की आयु में 10 प्रतिशत व 75 वर्ष की आयु 20 प्रतिशत मूल पैंशन में वृद्धि की जाए।
  • 5. वरिष्ठ नागरिकों का सभी सरकारी व पैनल वाले अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाए व मेडिकल भत्ता 3000 रुपए प्रतिमाह दिया जाए।
  • 6. पहले की तरह वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे व हवाई यात्रा के किराए में छूट लागू की जाए।
  • 7. न्यायालय के सभी लाभकारी निर्णयों को सभी योग्य कर्मचारियों व पेंशनरों पर लागू किए जाएं जिसमें 6 माह से ज्यादा सरकारी सेवा के बाद रिटायर्ड होने पर वेतन वृद्धि दी जाए।
  • 8. आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए व इसकी रिपोर्ट समय पर लागू की जाए व पुराने पेंशनरों के साथ भेदभाव नहीं किया जाए।
  • 9. मजदूर विरोधी सभी श्रम संहिताओं को समाप्त किया जाए।
  • 10. सभी विभागों में रिक्त पदों पर स्थाई रूप से नियुक्ति की जाए, निजीकरण की नीति पर रोक लगाओ। Retired Employees Protest

केंद्रीय मंत्री ने किया ADEETIE योजना का शुभारम्भ, बोले-1000 करोड़ के बजट वाली अदिति योजना विद्युत मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहल, जानें क्या है अदिति योजना