India News (इंडिया न्यूज),Rewari News: धारूहेड़ा पुलिस ने गांव मामड़िया अहीर में 5 जून को हुए एक गंभीर जमीनी विवाद में महिला पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में पहले ही 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या आठ हो गई है।
गंभीर रूप से घायल हुई महिला
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 जून को जब उसका पति और अन्य परिवार सदस्य घर से बाहर थे, तब वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक स्कूटी और तीन बाइकों पर कुछ युवक उसके घर के पास आए, जिनमें से एक उसके गांव का सचिन भी था। सचिन के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर सचिन और उसके साथियों ने महिला पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए।
6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई और 6 आरोपियों—नितिन, सचिन, सुधीर, सुनील, अर्जुन उर्फ बवानिया, और संदीप उर्फ बदमाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में दो और आरोपी, साहिल और अंकुश, जो कि झज्जर के गांव अकेहड़ी मदनपुर के निवासी हैं, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अदालत से पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है, और उम्मीद है कि जल्द ही इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को सजा दिलाई जाएगी
Nuh Crime: लड़की से अभद्रता व्यवहार करने पर युवक को मिली खौफनाक सजा
Fake CM Flying Squad: टॉफी बेचने वाला बना फर्जी सीएम फ्लाइंग का अधिकारी, कई जिलों में मारा था छापा