India News (इंडिया न्यूज), Rohtak News : हरियाणा के रोहतक शहर के झज्जर रोड स्थित जल घर में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और चार घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद किशोर के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए किशोर के शव को पीजीआई में भिजवा दिया है। वहीं किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Rohtak News : चिराग का पैर फिसल गया जिसके बाद वह डूब गया

जानकारी मुताबिक रोहतक के विजयनगर का रहने वाला चिराग (16) की डूबने से मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजन किशोर की तलाश में जुटे हुए थे, तभी किशोर के साथियों ने बताया कि वह जल घर मे नहाने गए थे, लेकिन चिराग का पैर फिसल गया जिसके बाद वह डूब गया।

4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों को शव मिला

फायर ब्रिगेड कर्मचारी खुशहाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक 16 वर्षीय किशोर जल घर में डूब गया है, जिसकी सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे ओर शव को तलाशना शुरू किया। लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों को शव मिला, जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमाटर्म लिए पीजीआई भेज दिया है। Rohtak News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अनिल विज का तंज, बोले- अपनी क्वालिटी भी बताए राहुल गांधी कि वो बारात वाले घोड़े हैं, लंगड़े या जंगी घोड़े…!!