• नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक तीन सप्ताह तक बड़े पैमाने पर घर-घर संपर्क अभियान की बनाई जाएगी योजना

 India News (इंडिया न्यूज), RSS Campaign : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बेंगलुरु में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए हरियाणा के प्रांत संघचालक प्रताप सिंह ने कहा कि संघ देश के कोने-कोने तक पहुंचने में सफल रहा है।

उन्होंने बताया कि 51710 स्थानों पर 8312932147 स्थानों पर मिलन 12091 स्थानों पर मंडली 1 लाख गांव में सीधा संघ का कार्य चलता है। संघ न केवल राष्ट्र को एकजुट करने का काम करता है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तथा उसके बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहा है। RSS Campaign

हरियाणा सरकार के कड़े रुख का अवैध खनन पर असर, पानीपत प्रशासन का दावा – फिलहाल जिला में यमुना नदी सहित किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन होना नहीं पाया गया

RSS Campaign : सभा ने संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर संकल्प लिया

प्रताप सिंह ने कहा कि इस वर्ष विजयादशमी के दिन संघ के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।  आने वाला वर्ष संघ कार्य के विस्तार तथा सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित होगा। संघ का उद्देश्य इस उपलब्धि का उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन करना, संघ कार्य के लिए समाज द्वारा दिए समर्थन के लिए आभार प्रकट करना तथा राष्ट्र के लिए तथा समाज को संगठित करने के लिए स्वयं को पुन: समर्पित करना है। प्रताप ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू उत्पीड़न पर पारित प्रस्ताव के अलावा अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर संकल्प लिया है। RSS Campaign

RSS Campaign : राष्ट्र निर्माण के महान कार्य में अपना प्रभावी योगदान दें

हर वर्ष की तरह इस अवसर पर सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा प्रांत प्रचारक राजेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी  कुशल प्रशासक अजय रणनीतिकार और महापराक्रमी शासक दक्षिण कन्नड़ कर्नाटक की महारानी अबक्का देवी के 500 वीं जयंती पर सरकार्यवाह का वक्तव्य जारी हुआ है।

जिसमें महारानी अबक्का के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनकी अजय विरासत को हृदय से विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पण करता हुआ संपूर्ण समाज को आह्वान करता है कि उनके तेजस्वी जीवन से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण के महान कार्य में अपना प्रभावी योगदान दें।

टांगरी नदी को छह फुट गहरा करने का काम शुरू, हजारों निवासियों को फायदा होगा, मंत्री विज ने नदी को चौड़ी करने का प्रपोज़ल भी मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा

RSS Campaign : हिन्दू समाज का पुनर्जागरण ही संघ का उद्देश्य

संघ की 100 वर्ष की यात्रा के बारे में राजेश कुमार ने कहा कि हिन्दू समाज का पुनर्जागरण ही संघ का उद्देश्य रहा है। संघ का लक्ष्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। अस्पृश्यता जैसे कई आंतरिक दोषों के कारण यह एक कठिन कार्य था। संघ अपनी शाखाओं और राष्ट्रव्यापी गतिविधियों के माध्यम से इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार काम कर रहा है, जो एक सामंजस्यपूर्ण समाज और राष्ट्र के लिए सभी को एक साथ लाता है।

2000 स्थानों पर शाखा मिलन मंडली करने का लक्ष्य रखा गया

हरियाणा के संघ कार्य की स्थिति  की जानकारी देते हुए राजेश ने बताया कि 1177 स्थानों पर 2162 शाखाएं 409  स्थानों पर मिलन 155 स्थानों पर मंडली कुल मिलाकर लगभग 1700  स्थानों पर हरियाणा में सीधा-सीधा संघ का कार्य है।आगामी वर्ष में शताब्दी वर्ष के सभी कार्य निभाते करते हुए 882 मंडलों में 2000 स्थानों पर शाखा मिलन मंडली करने का लक्ष्य रखा गया है। RSS Campaign

सरकारी विभागों के तर्ज पर निकायों में ‘ग्रुप ए और बी’ के बराबर के सभी पद अब HPSC के माध्यम से भरे जाएंगे, हरियाणा कैबिनेट के फैसले जानने के लिए पढ़ें ख़बर 

निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सीएम सैनी ने दी…बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता और नशा मुक्ति के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करने की सीख