India News (इंडिया न्यूज), Sanitary Pad Machine In Palwal : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल बस स्टैंड पर आदित्य गौतम मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा यह पहल नारी गरिमा, स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सशक्त कदम है, जो समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी। Sanitary Pad Machine In Palwal

Sanitary Pad Machine In Palwal : ₹5 का सिक्का डालने पर सेनेटरी पैड आसानी से उपलब्ध हो जाएगा

यह पहल ट्रस्ट की सामाजिक संवेदनशीलता और महिलाओं के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हम सभी को मिलकर ऐसे प्रयासों को सहयोग देना चाहिए ताकि हर नारी को सम्मान, सुविधा और सुरक्षा मिले। बता दें कि यह मशीन आदित्य मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित की जा रही है और इसमें ₹5 का सिक्का डालने पर सेनेटरी पैड आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से यहां एक महिला कर्मचारी मौजूद रहेगी जो सेनेटरी पैड मशीन में पैड समाप्त होने पर उसमें डालने का काम करेगी और विशेष बात उन्होंने बताया कि यदि किसी महिला के पास पैसे नहीं होंगे तो जरूरतमंद महिला की रिक्वेस्ट पर फ्री में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जाएगा।

महिलाओं और छात्राओं के लिए सहायक सिद्ध होगी, जो बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों पर करती हैं यात्रा

बस स्टैंड पहुँचने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने द्वारा फूल मालाओं से और बुके देकर मंत्री गौरव गौतम का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ पलवल भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन फैसला तथा दूसरे ने पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह पहल और यह मशीन खासकर उन महिलाओं और छात्राओं के लिए सहायक सिद्ध होगी जो बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों पर यात्रा करती हैं और स्वच्छता सुविधाओं की आवश्यकता महसूस करती हैं।

Sanitary Pad Machine In Palwal : लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की

इस मौके पर स्थानीय प्रशासन, ट्रस्ट के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी सुविधाओं की लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब यह सुविधा महिलाओं को सुलभ, सुरक्षित और किफायती विकल्प प्रदान करेगी। Sanitary Pad Machine In Palwal

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा- अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण का ‘बड़ा’ उदाहरण, लेकिन ‘जोश-जोश’ में ये क्या कह गए सांसद?, जानकर उड़ जाएंगे होश