India News(इंडिया न्यूज़), Sapna Chaudhary Biography: सपना चौधरी वो नाम है जो न केवल हरियाणा में ही बल्कि पूरे देश में मशहूर है। वहीँ इनका नाम अब विदेशों तक में जाना जाता है। ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं क्या’ इस बात की मिसाल सपना चौधरी ने भी कायम की है। सपना चौधरी हरियाणा की एक आम सी लड़की थी जो एक साधारण परिवार में पैदा हुईं थी। सपना चौधरी को खुद भी इस बात का एहसास नहीं था कि वो एक दिन लोगों के दिलों में राज करेंगी। लेकिन यहाँ तक पहुँचने के लिए इन्होने बेहद ही संघर्ष भरा सफर तय किया है। ये वो महिला है जिसने परिवार की आर्थिक स्थति खराब होने पर स्टेज पर डांस किया। इस दौरान सपना चौधरी को गालियां तक पड़ी, केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्हें बेइज्जत करने की भी काफी कोशिश की गई। लेकिन ये गालियां कब तालियों में बदल गईं इसका पता ही नहीं चला। आइए जान लेते हैं कि सपना चौधरी ने कैसे इतना संघर्ष भरा सफर तय किया है।
- मजबूरी बनी कामयाबी
- सिंगर बनाना चाहते थे पिता
मजबूरी बनी कामयाबी
सपना चौधरी के परिवार की आर्थिक स्थति इतनी खराब हो गई कि उसे मजबूरन तंगी के चलते स्टेज पर हजारों लोगों के सामने नाचना पड़ा। बस एक यही मजबूरी सपना चौधरी को स्टेज पर ले आई, ऐसे में सपना चौधरी को कई तरह के अपमान और बेइज्जती का सामना करना पड़ा। स्टेज पर डांस करते समय लड़कों के उलटे सीधे कमैंट्स से लेकर उनके साथ हुआ बुरा व्यवहार तक झेलना पड़ा। वहीँ धीरे-धीरे यह लड़की हरियाणा की छोरी से पूरे देश की धड़कन बन गई। सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। सपना का ये सफर आसान नहीं था। उनकी आधी जिंदगी संघर्ष करते करते ही गुजर फै। सपने ने सबसे पैहले हजारों की भीड़ के सामने स्टेज परफॉर्म करना शुरू किया जो काफी मुश्किल था। वहीँ उनके गाने कुछ ही समय में इतने फेमस हो गए कि हर किसी की जुबान पर यही गीत रहा करते थे। वहीँ सपना का डांस भी हर किसी को भाता था।
सिंगर बनाना चाहते थे पिता
जब सपना चौधरी ने स्टेज शो के दौरान गाने के साथ डांस करना शुरू किया, तब लोगों ने उन पर गंदे कमेंट्स किए। लेकिन हरियाणा की इस छोरी ने बिना हार माने डटी रही और एक अलग ही मुकाम हासिल किया। कानों में रूई ठूंसकर वो अपनी मंजिल की तलाश में आगे बढ़ती रही । एक इंटरव्यू के दौरान सपना ने बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि वो एक बड़ी सिंगर बनें, और उन्होंने अपने पिता से ही गाना सीखा था। वहीँ आज पूरे देश में केवल सपना चौधरी को ही हरयाणवी डांसर और सिंगर के रूप में एक बेहतरीन कलाकार बनकर उभरीं।
दिल्ली में इस तरह मनाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, मूड के साथ मन भी हो जाएगा खुश, बना लें ये प्लान