India News (इंडिया न्यूज), Satpal Sangwan : चरखी दादरी विधानसभा से विधायक सुनील सांगवान के पिता पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा शोक जताने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने पूर्व मंत्री को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संदेश भी लिखा।

उन्होंने विधायक सुनील सांगवान को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सतपाल सांगवान एक अच्छे राजनीतिक नेता थे जनता की भलाई के लिए उन्होंने बहुत से विकास के कार्य चरखी दादरी में करवाए

Satpal Sangwan : वह एक सच्चे और सादे नेता थे

पूर्व मंत्री के निधन पर बोले भूपेंद्र हुड्डा वह एक सच्चे और सादे नेता थे, पहले सर्विस कर कर जनता की सेवा की फिर राजनीति में आकर भी जनता की सेवा करते रहे हमारी सरकार में वह मंत्री भी रहे मंत्री बनकर बहुत से विकास के कार्य चरखी दादरी में करवाए दादरी में जितने भी विकास हुए हैं हमारे समय में हुए थे। प्रतिपक्ष नेता के सवाल पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा बिना कुछ बोले ही निकल गए। Satpal Sangwan

हिमानी की मां एवं परिजनों को भी दी सांत्वना देने पहुंचे हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक भारत भूषण बत्रा कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के घर पहुँचे। मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा हिमानी की मां एवं परिजनों को भी दी सांत्वना देने पहुंचे, उन्होंने कहा आरोपियो को कड़ी सजा मिले। वहीँ मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा सामने परिजनों कई संदेहात्मक सवाल रखे, आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि ये कोई एक्सपर्ट क्रिमिनल ही कर सकता है। उनको आशंका है कि इस वारदात में कोई और शामिल है। Satpal Sangwan

प्रतिपक्ष नेता चुने जाने को लेकर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा का बयान, कहा-हमने दे दी है ‘अपनी राय’..जल्द होगा प्रतिपक्ष नेता का ऐलान

चुलकाना धाम में तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन मेले का हुआ आगाज़, श्याम रंग में रंगा चुलकाना गांव, नाचते-गाते पहुंचे श्याम भक्त