India News (इंडिया न्यूज), Satpal Sangwan: हरियाणा से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हाँ हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह 3 बजे अंतिम सांस ली। दरअसल, दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान के पिता सतपाल सांगवान काफी समय से बीमार चल रहे थे।

  • कौन थे सतपाल सांगवान?
  • आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

बिहार में नहीं थम रहा अपराध! पंचायत के उप-मुखिया को बदमाशों ने बनाया निशाना, जांच में जुटा महकमा

कौन थे सतपाल सांगवान?

साल 1996 और 2009 में सतपाल सांगवाब दादरी से विधायक बने थे। वहीँ ये लगातार दादरी से 6 बार विधायकी के चुनाव भी लड़ चुके हैं। साथ ही आपको बता दें सतपाल सांगवान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की कांग्रेस सरकार में सहकारिता मंत्री भी रहे हैं। वहीँ ये हरियाणा के जाने माने नेताओं में से एक थे। कहा जा रहा है कि ये काफी लंबे समय से बीआर चल रहे थे। जिसके चलते इन्होने कल रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भारतीय संस्कृति का किया सम्मान तो इस नेता पर भड़क गए अमेरिकी, मचा हंगामा, दुनिया के सबसे ताकतवर देश के लोगों की मानसिकता जान पीट लेंगे माथा

आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन की सूचना पर भारी भीड़ उनके दादरी निवास पर पहुंचना शुरू हो गई है। वहीँ बताया जा रहा है कि, आज दोपहर के बाद उनके पैतृक गांव चंदेनी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीँ सुबह 9 बजे दादरी निवास पर उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा।

MP बोर्ड परीक्षा के पेपर बेचने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार,150 छात्रों से ठगी का आरोप