India News (इंडिया न्यूज), NDRI Karnal : हरियाणा के करनाल स्थित (एनडीआरआई) राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान डेयरी टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट से वैज्ञानिक अब बकरी के दूध से जीच बना रहे हैं। जिसको लेकर यह मानना है कि  बकरी के दूध से बने उत्पाद स्वास्थ्य के बहुत लाभकारी है। चूंकि मार्केट में इसके प्रोडक्ट उपलब्ध नहीं पाते हैं। इसलिए एनडीआरआई ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बकरी के दूध से प्रोडक्ट बनाने का बीड़ा उठाया। NDRI Karnal

NDRI Karnal : बकरी के दूध की खीर भी तैयार की जा रही

बता दें कि राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान करनाल द्वारा विश्व दूध दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान दूध से बने कई उत्पादों की भी प्रदर्शनी आयोजित की गई। वैज्ञानिकों की माने तो संस्थान ने जो नए प्रोडक्ट बनाए है, वे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। जो मानव में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन प्रोडक्ट से न केवल इम्युनिटी बढ़ती है, बल्कि बकरी दे दूध से बने ये प्रोडक्ट महिलाओं के हार्मोन्स में भी फायदेमंद पाए गए हैं। इतना ही नहीं बकरी के दूध की खीर भी तैयार की जा रही है।

गोट मिल्स कोटीचीज बाजार में उपलब्ध नहीं है, इसे घर पर बनाना भी काफी मुश्किल

प्रदर्शनी में रखे प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. संगीता गांगुली ने बताया कि आज विश्व दूध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हमारे बनाए गए कई नए प्रोडेक्ट को रखा गया है। इनमें गोटा मिल्स कोटीचीज ओर गोट मिल फेटा चीज, जोहार राइस मिल्स आदि शामिल है। इन नए उत्पादों की अपनी अपनी विशेषता है।

सभी नए प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। गोट मिल्स कोटीचीज बाजार में उपलब्ध नहीं है, इसे घर पर बनाना भी काफी मुश्किल है। इसके अलावा फेटाचीज, जोहाराइस मिल्स आदि है। सभी उत्पाद इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। इसके अलावा एक समय के बाद महिलाओं में हार्मोन को लेकर दिक्कत होती है, ये उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। NDRI Karnal

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के बयान से विपक्ष से उड़े होश, माजरा बोले – प्रदेश में  इनेलो ही निभा रही विपक्ष की भूमिका, अगली सरकार ‘इनेलो’ की बनेगी