India News (इंडिया न्यूज), Delhi-Mumbai Expressway : नूह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई, घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव को नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

Delhi-Mumbai Expressway : चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ

महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है और महिला के दाएं हाथ पर ‘राधा’ लिखा है। वहीं महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसने हरे रंग का सूट और सलेटी रंग की जर्सी पहनी हुई थी। वहीं शव को देख ऐसा लगता है जैसे किसी वाहन ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद लेगी

जयसिंहपुर पुलिस ने बताया कि उन्हें रात 1 से 2 बजे के बीच सूचना मिली थी कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव देवला नगली के पास एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस महिला के मौत के कारणों तक पहुँचने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद लेगी।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि महिला की हत्या हुई या यह एक हादसा था

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला का शव मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं। एक्सप्रेसवे की ऊंचाई बहुत ज्यादा है, जिससे किसी व्यक्ति का वहां पहुंचना मुश्किल है। अगर महिला किसी वाहन से एक्सप्रेसवे पर आई थी, तो उस वाहन के भी वहां होना चाहिए था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि महिला की हत्या हुई या यह एक हादसा था।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव को लेकर ये किया आह्वान

CM Rekha Gupta News: एक्शन मोड में दिल्ली की सरकार; शालीमार बाग स्कूल की हालत देख बुरी भड़की CM रेखा गुप्ता, दे दिया ऐसा निर्देश