प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Shekhar Sen’s Play Swami Vivekananda : दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास, हरिद्वार और जेनिसिस क्लासिस के संयुक्त तत्वावधान में 19 जुलाई को करनाल के सेक्टर-5 स्थित हैरिटेज लॉन में सुप्रसिद्ध नाटककार पद्मश्री शेखर सेन द्वारा रचित एकल नाटक ‘स्वामी विवेकानंद’ का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर कुमार मुख्य अतिथि होंगे।
जबकि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस व नेक्स्ट आईएएस व मेडईजी ग्रुप के सीएमडी श्री बालेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजन के निमंत्रक जेनिसिस क्लासिस के प्रबंध निदेशक जितेंद्र अहलावत होंगे। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे आरंभ होगा और तीन घंटे तक चलेगा। Shekhar Sen’s Play Swami Vivekananda
Shekhar Sen’s Play Swami Vivekananda : शेखर सेन का नाटक—एक सांस्कृतिक अभियान
डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि पद्मश्री शेखर सेन द्वारा रचित यह नाटक एकल अभिनय की विधा में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि शेखर सेन कला की रंगभूमि पर अपनी विलक्षण प्रतिभा, नवाचार और सामाजिक समर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं। चार दशकों से अधिक की रंगयात्रा में वे सभ्य, सुसंस्कृत और अनुशासित समाज के निर्माण के लिए समर्पित हैं। Shekhar Sen’s Play Swami Vivekananda
कुष्ठ रोगियों और उनके परिवारों की सेवा में समर्पित
डॉ. गौतम ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था 1997 से हरिद्वार के चंडीघाट स्थित सेवा कुंज परिसर में कुष्ठ रोगियों और उनके परिवारों की सेवा में समर्पित है। यहां समिधा सेवार्थ चिकित्सालय और सुश्रुत अल्सर केयर सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन 100 से अधिक रोगियों का निशुल्क इलाज होता है। इसके अलावा, महिलाओं को हस्तशिल्प और स्वावलंबन का प्रशिक्षण भी दिया जाता है और प्रदीप वाटिका छात्रावास व दिव्य भारत शिक्षा मंदिर में बच्चों को भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा और संस्कार प्रदान किए जाते हैं। Shekhar Sen’s Play Swami Vivekananda
Shekhar Sen’s Play Swami Vivekananda : स्वामी विवेकानंद की जीवन यात्रा से रूबरू कराता है यह नाटक
जितेंद्र अहलावत ने बताया कि यह नाटक ध्वनि-प्रकाश संयोजन, भावपूर्ण संवाद, भजनों की गूंज और शेखर सेन की जीवंत अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन के ज्ञात-अज्ञात पहलुओं से दर्शकों को जोड़ता है। शेखर सेन लेखक, निर्देशक, गायक, संगीतकार और अभिनेता—सभी भूमिकाएं स्वयं निभाते हैं। वे अपने मेकअप तक स्वयं करते हैं और अब तक 1000 से अधिक प्रस्तुतियां देश-विदेश में दे चुके हैं। Shekhar Sen’s Play Swami Vivekananda