India News (इंडिया न्यूज), Sirsa MP Kumari Selja : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को पत्र लिख कर भाखड़ा नहर की साफ-सफाई करवा कर पर्याप्त जलापूर्ति करवाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल को लिखे पत्र के माध्यम से बताया है कि भाखड़ा नहर जो पंजाब व हरियाणा से गुजरती है उसकी सफाई लंबे अरसे से नहीं हुई है जिस कारण भाखड़ा नहर में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस नहर से सिरसा संसदीय क्षेत्र में भी शाखाएं निकलती है। जिनमें पानी की कमी रहती है। Sirsa MP Kumari Selja

पाकिस्तानी मॉडल का प्राइवेट Video हुआ लीक, अचानक कई सेलेब्रीटीज की इंटीमेट लाइफ होने लगी वायरल, मुस्लिम देश में रमजान पर टूटी नई मुसीबत 

आधुनिक तरीके से रंगीन शिमला मिर्च की खेती कर करनाल का किसान हर साल कमा रहा 8 से 10 लाख रुपए

Sirsa MP Kumari Selja : साफ-सफाई एवं जल आपूर्ति की समस्या बड़ी समस्या बन गई

उन्होंने पत्र में लिखा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र सिरसा (हरियाणा) के भाखड़ा नहर से निकलने वाली शाखाओं की साफ-सफाई एवं जल आपूर्ति की समस्या बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने लिखा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र सिरसा (हरियाणा) में मुख्य भाखड़ा नहर से निकलने वाली शाखाओं के माध्यम से सिरसा एवं फतेहाबाद जिलों को पेयजल व सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाता है। इन नहरों का प्रबंधन भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा किया जाता है। वर्तमान में, फतेहाबाद जिले के टोहाना में मुख्य भाखड़ा नहर से दो शाखाएं निकलती हैं। Sirsa MP Kumari Selja

एक बार फिर सड़कों पर उतरे किसान, बोले- मांग नहीं मानी तो मुख्यमंत्री के आवास पर…,

सुनीता विलियम्स को कितनी सैलरी मिलती है जो जान पर खेल कर करती है ये जॉब

कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं हुई है, जिससे इनकी जल वहन क्षमता प्रभावित हुई

जो सिरसा एवं फतेहाबाद जिलों को जलापूर्ति करती है, और दूसरी जो हिसार जिले को जल प्रदान करती है। किंतु हाल ही में सिरसा और फतेहाबाद को अपेक्षित मात्रा में जल प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे पेयजल व सिंचाई के लिए जल संकट उत्पन्न हो गया है। आगामी ग्रीष्म ऋतु में यह समस्या और विकट हो सकती है। इसके अतिरिक्त भाखड़ा नहर व इसमें से निकलने वाली नहरों की कई वर्षों से समुचित सफाई नहीं हुई है, जिससे इनकी जल वहन क्षमता प्रभावित हुई है। यदि इनकी सफाई करवाई जाए, तो जल प्रवाह में सुधार होगा और सिरसा-फतेहाबाद जिलों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप जल उपलब्ध हो सकेगा।

शरीर में थकान, नसों में दर्द की वजह बनती है B12 की कमी, 10 रुपए में मिलने वाली इस चीज से तेजी से बढ़ा सकते है आप अपना विटामिन बी12

पहले चोरी-छिपे रचाई शादी, फिर एक्ट्रेस ने 4 महीने बाद ही कर दी ऐसी हरकत, देख पति भी हो गया शर्मिंदा, इस हद तक पहुंची नफरत मांग लिया डाइवोर्स

Sirsa MP Kumari Selja : लोगों ने सांसद कुमारी सैलजा द्वारा लिखे गए पत्र पर उनका आभार प्रकट किया

उन्होंने पत्र में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से आग्रह किया है कि मेरा आपसे आग्रह है कि भाखड़ा नहर व सिरसा-फतेहाबाद शाखा नहरों की तत्काल सफाई करवाई जाए और जल आपूर्ति को संतुलित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें ताकि आने वाले ग्रीष्म काल में लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। उधर सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों ने सांसद कुमारी सैलजा द्वारा लिखे गए पत्र पर उनका आभार प्रकट किया है। Sirsa MP Kumari Selja

क्या जाटलैंड में BJP का लहराएगा परचम, या कांग्रेस मार जाएगी बाजी? हरियाणा नगर निगम चुनाव के नतीजे कल

नारनौल में सल्फास खाकर छात्रा ने आखिर क्यों की आत्महत्या: NDA की तैयारी कर रही थी होनहार अंजलि