India News (इंडिया न्यूज), Sirsa News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और एआईसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एम क्रिस्टोफर तिलक ने जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि कांग्रेस में ऊपर तो संगठन था पर हरियाणा में संगठन नहीं था, लोग तो कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे पर हम ही उनके साथ नहीं जुड़े हुए थे, हमें बूथ स्तर पर मजबूत होना होगा जिसके लिए हमें कार्यकर्ता चाहिए। उन्होंने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में संगठन न होने पर भी नौ में से छह सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया, अगर हमारा संगठन होता तो प्रदेश में आज कांग्रेस की ही सरकार होती। Sirsa News
Sirsa News : इस जोश को बनाए रखने के लिए संगठन जरूरी
उन्होंने कहा कि अभी सभी विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और 16 जून को सिरसा में फिर बैठक होगी, जिलाध्यक्ष पद के लिए एक पैनल बनाया जाएगा जिसमें छह नाम भेजे जाएंगे। एक सवाल के जवाब में एम क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा के बाद लोगों में जोश पैदा हुआ, इस जोश को बनाए रखने के लिए संगठन जरूरी है। Sirsa News
कांग्रेस के पास नेतृत्व था पर संगठन नहीं था
हरियाणा में संगठन बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया हुआ है, जो 30 जून तक जारी रहेगा। हरियाणा में एक दशक से संगठन नहीं था, जिला प्रधान नहीं था, अब सभी से राय ली जाएगी, मीडिया से अलग से बात कर नामों पर चर्चा की जाएगी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन नहीं था तभी सरकार नहीं बनी यह एक प्रमुख कारण था, वहां पर कांग्रेस की विचारधारा के साथ लोग जुड़े हुए थे, कांग्रेस के पास नेतृत्व था पर संगठन नहीं था। संगठन गठन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
Sirsa News : भाजपा झूठ बोलकर सत्ता हासिल करती है
गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर एम क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, ऐसी पार्टियों में गुटबाजी होती है, क्षेत्रीय दलों में तो सारे ही लोग परिवार के होते है ऐसे में वहां गुटबाजी होती है, वैसे गुटबाजी को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे काफी गंभीर है।
संगठन बनने के बाद पार्टी ट्रैक पर आ जाएगी। कांग्रेस जो कहती है, वहीं करके दिखाती है जबकि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता हासिल करती है। इस मौके पर पीसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, कृष्ण सातरोड और राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे। Sirsa News