India News (इंडिया न्यूज), Haryana Double Murder: :हरियाणा के करनाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल करनाल के कमालपुर रोडान गांव में संपत्ति को लेकर एक बेटे ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से ह्त्या कर दी। वहीँ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हिम्मत ने 14 मार्च की रात अपने माता-पिता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हैरान कर देने वाली बात ये है कि शख्स ने अपने ही माता पिता के शव को नहर में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका बाला देवी का शव बरामद कर लिया है, जबकि महेंद्र सिंह का शव अभी भी नहीं मिला।

  • सिर्फ इस वजह से की हत्या
  • इस तरह दिया वारदात को अंजाम

UP Gold Rate Today: सोने के दामों में हुई बढ़ोतरी, इन जिलों में गोल्ड रेट 90 के पार, यहां देखें नए प्राइज; ऐसे करें शुद्धता और हॉलमार्क की पहचान

सिर्फ इस वजह से की हत्या

जानकारी के अनुसार हिम्मत सिंह का अपने पिता से लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते आरोपी के पिता ने इस संबंध में कोर्ट में वाद भी दायर कर रखा था, इसी कारण बाप-बेटे में हमेशा झगड़ा रहता था। इस घटना के बाद से ही पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर जांच में जुट गई है। वहीँ पुलिस ने हिम्मत सिंह को डिटेन कर रखा था, क्योंकि घटना के समय वो संदिग्ध लग रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, हिम्मत ने लव मैरिज की थी और उचाना गांव में रह रहा था।

औरंगजेब को एक आदर्श मुस्लिम नेता मानते हैं पाकिस्तानी, जो किताबों में पढ़ाया जाता है…उसे सुन सच्चे सनातनी का खौल उठेगा खून

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

आपको बता दें, होली वाले दिन महेंद्र के घर में ताला लगा हुआ था। इस दौरान परिजनों ने सोचा कि वो किसी रिश्तेदार के यहां गए होंगे, लेकिन जब दो दिन तक उनका कुछ पता नहीं चला तो रिश्तेदारों से संपर्क किया गया। जब इनका कुछ पता नहीं चला तो चिंता और बढ़ गई। इस दौरान परिवार के एक सदस्य को घर के अंदर भेजा गया, जहां बरामदे में ढेर सारा खून पड़ा था। वहीँ फिर तलाश करने पर आरोपी की मां का शव नहर में मिला और पिता का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीँ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गूगल मैप का इस्तेमाल कर कैसे कराची से भारत आ गई पाकिस्तानी महिला, पकड़े जानें के बाद किया ऐसा खुलासा, सुन BSF के जवानों का भी ठनका माथा