India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather News Today: हरियाणा से लेकर पंजाब तक ठंड का प्रकोप जारी था। वहीँ कई दिनों से बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं भी लगातार चल रहीं थी। लेकिन कुछ ही दिन में हरियाणा में गर्मी दस्तक देने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीँ 19 मार्च से एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से भारत के कई राज्यों का मौसम बदल जाएगा।

  • इस दिन से बदलेगा मौसम
  • इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 19 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

इस दिन से बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में मौसम बदल सकता है। वहीँ दूसरी ओर ओडिशा में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और राज्य के अधिकतर इलाके लू की चपेट में हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 मार्च से हरियाणा में भी गर्मी का अहसास होने लगेगा।मौसम विभाग के मुताबिक़ इन दिनों तेज धूप खिली रहेगी और तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी।

ये कैसा पागलपन…RCB के लिए आग के अंगारों पर नंगे पैर चले फंस; Video देख सिहर जाएंगे

इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 31 मार्च के बीच दिल्ली समेत हरियाणा और पंजाब के अधिकतर इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। वहीँ दिल्ली में 19 से 21 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई गई है। हरियाणा में फिलहाल रात के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीँ दिन में ताजा धूप भी खिली हुई है।

कैथल में रिश्वतखोर महिला हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, एएसआई फरार, रिश्वत लेकर देह व्यापार गिरोह को दिया था संरक्षण