India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Mahipal Dhanda : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, हरियाणा प्रांत के दो दिवसीय 22वें त्रेवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का आगाज़ कल से यानि 12 जुलाई से हो रहा है जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महीपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार करेंगे। दो दिवसीय अधिवेशन का विषय ‘आत्मबोध से विश्वबोध’ रहेगा। प्रथम दिवस के सत्र की अध्यक्षता सारस्वत मोहन ‘मनीषी’ अध्यक्ष हरियाणा प्रांत करेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि शरद अग्रवाल अतिरिक्त महाधिवक्ता हरियाणा और सानिध्य डॉ पूर्णमल गौड़ मार्गदर्शक हरियाणा प्रांत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। Education Minister Mahipal Dhanda
Education Minister Mahipal Dhanda : ख्याति प्राप्त तथा नवोदित कवि भाग लेंगे
पहले दिन के प्रथम सत्र में डॉ मंजुलता रेडू उपाध्यक्ष हरियाणा प्रांत मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लेंगी। हरीश यादव अध्यक्ष और रणबीर आर्य समाज सेवी और उद्योगपति प्रथम सत्र का हिस्सा बनेंगे। साय: कालीन सत्र में हरीश धनसोइयाँ विशिष्ट मेहमान के तौर पर और विधु कालरा अध्यक्ष गुरुग्राम इकाई मुख्य वक्ता के तौर पर अधिवेशन में अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करेंगे। संतोष गर्ग उपाध्यक्ष हरियाणा प्रांत का सानिध्य भी पहले दिन प्राप्त रहेगा। रात्री के सत्र में काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि प्रमोद विज विधायक पानीपत शहरी रहेंगे और इसमें ख्याति प्राप्त तथा नवोदित कवि भाग लेंगे
यह जानकारी प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी
दूसरे दिन के प्रथम सत्र में संपर्क कार्यकर्ता भूपेश अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा प्रांत रमेशचन्द्र शर्मा और संगठन मंत्री हरियाणा प्रांत डॉ जगदीप शर्मा ‘राही’ कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। चिंतन सत्र में डॉ धर्मदेव विद्यार्थी निदेशक हिंदी एवं हरियाणा प्रकोष्ठ, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, राजू जांगरा समाज सेवी एवं उद्योगपति और रामधन शर्मा उपाध्यक्ष हरियाणा प्रांत शिरकत करेंगे।
समापन सत्र में मुख्य वक्ता प्रो कुलदीप चाँद अग्निहोत्री कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला, प्रो सारस्वत मोहन ‘मनीषी’ अध्यक्ष हरियाणा प्रांत और प्रवीण आर्य राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शिरकत करेंगे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा प्रधान अखिल भारतीय साहित्य परिषद् पानीपत इकाई, डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत उपस्थित रहे। Education Minister Mahipal Dhanda