India News (इंडिया न्यूज), Sentenced To Death : हरियाणा के यमुनानगर में न्यायालय ने 6 साल की बच्ची के अपहरण, बलात्कार और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। यमुनानगर के थाना छछरौली के गांव में पिछले साल 21 सितंबर को 6 वर्षीय बच्ची गायब हो गई थी। देर रात उसका शव खेतों में मिला था। जिसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। आरोपी ने घर के बाहर खेल रही इस बच्ची का अपहरण किया। उसे खेतों में ले जाकर बलात्कार किया।
Sentenced To Death : अदालत में आरोपी को इस मामले में फांसी की सजा सुनाई
उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। गांव के ही दो लोगों ने आरोपी को बच्ची को ले जाते हुए देखा था। जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो पता चला कि आरोपी अपने घर आया था और कपड़े बदलकर कहीं चला गया। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।इस मामले में पुलिस ने राजेश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला यमुनानगर की अदालत में चल रहा था। जहां आज अदालत में आरोपी को इस मामले में फांसी की सजा सुनाई है।
Sentenced To Death : दो आई विटनेस ऐसे थे जिन्होंने आरोपी को लड़की को ले जाते हुए देखा था
एडवोकेट बाइट एडवोकेट इस मामले में 18 लोगों ने गवाही दी, लेकिन इसमें दो आई विटनेस ऐसे थे जिन्होंने आरोपी को लड़की को ले जाते हुए देखा था। जबकि एक विटनेस ने आरोपी को आते हुए देखा था। जहां उनकी गवाही महत्वपूर्ण साबित हुई वहीं आरोपी का डीएनए भी मैच हुआ। जिसके चलते उसे फांसी की सजा हुई है। यह नए कानून भारतीय न्याय संहिता में संभवतः पहला मामला है जब पोस्को एक्ट में आरोपी को फांसी की सजा हुई है। Sentenced To Death