India News (इंडिया न्यूज), Gati Shakti multi-modal cargo terminal inaugurated : हरियाणा ने लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को भारत सरकार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति प्लांट में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। Gati Shakti multi-modal cargo terminal inaugurated
Gati Shakti multi-modal cargo terminal inaugurated : विश्व स्तरीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक बड़ी योजना
आईएमटी मानेसर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में स्थापित यह टर्मिनल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत तैयार किया गया है जोकि भारत में विश्व स्तरीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक बड़ी योजना है। इस पूरी परियोजना पर 1 लाख 17 हजार 91 मिलियन रुपए की लागत आई है। इसमें हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 55.4 प्रतिशत, एचएसआइआइडीसी की 19 प्रतिशत और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। Gati Shakti multi-modal cargo terminal inaugurated
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मानेसर में मारूति प्लांट में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का संयुक्त रूप से किया लोकार्पण
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, सोनीपत के रेल कारखाने का होगा आधुनिकीकरण,
- 11 वर्षों में यूएई से बड़ा हुआ हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, देश को जल्द मिलेंगी 100 नई मेमू और 50 नमो भारत पैसेंजर ट्रेन
Gati Shakti multi-modal cargo terminal inaugurated : देश के 380 शहरों और दो बंदरगाहों से हुई कनेक्टविटी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश के दूसरे और हरियाणा के पहले गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में पहुंचने पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया। उन्होंने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल की शुरुआत हरियाणा की विकास गाथा में एक नए स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ है। यह सिर्फ लोह-इस्पात का ढांचा नहीं, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में मील का पत्थर है
। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्गो टर्मिनल से न केवल मानेसर और गुरुग्राम प्लांट में बनी गाड़ियां देश के 17 हब और 380 शहरों तक पहुंचेंगी, बल्कि पीपावाव और मुंद्रा जैसे बंदरगाहों तक निर्यात होने वाले वाहन भी भेजे जाएंगे। यह हरियाणा को वैश्विक सप्लाई चेन से सीधे तौर पर जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि इस ऐतिहासिक परियोजना को साकार करने में हरियाणा सरकार एक प्रमुख भागीदार है।
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो ट्रमिनल के आरंभ होने से प्रदेश में विकास गाथा के नए अध्याय का हुआ शुभारंभ
- पीएम मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में यह योजना मील का पत्थर
देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बना हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बन चुका है। इस समय भारत में बनने वाली कारों का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन हरियाणा में किया जा रहा है। हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मारुति के आंतरिक रेलवे यार्ड का विकास किया जाना, हमारी ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य ने लॉजिस्टिक्स हब बनने की अपनी प्रतिबद्धता को पुष्ट करते हुए पूरे हरियाणा में कौशल बढ़ाने के लिए विभिन्न उद्योग निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ भी साझेदारी की है।
प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच पी.एम. गतिशक्ति का एक उत्कृष्ट उदाहरण कार्गो टर्मिनल
मुख्यमंत्री ने कहा यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच पी.एम. गतिशक्ति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक क्रांति है। जिसमें देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के तरीके को बदलने का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टिता ने पूर्व निर्धारित कार्य संस्कृति को बदलते हुए होल ऑफ द गवर्नमेंट एप्रोच यानि संपूर्ण सरकार की साझा सोच को जन्म दिया है।
सैनी ने कहा कि पीएम गति शक्ति एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो रेल, सडक़, बंदरगाह, हवाई अड्डे, जलमार्ग और लॉजिस्टिक्स जैसे सभी महत्वपूर्ण विभागों को एक साथ लाता है। मारुति सुजुकी की रेलवे साइडिंग इसी विजन का जीता-जागता प्रमाण है। यहाँ मारूति प्लांट के अंदर बनी कारें सीधे कार्गो ट्रेन में लोड होंगी और देश के कोने-कोने तक पहुंचेंगी।
ढाई लाख करोड़ रुपए हुआ रेलवे का वार्षिक बजट : रेल मंत्री
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के दौरान रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज रेलवे का वार्षिक बजट 2.50 लाख करोड़ रुपए है जबकि पहले यह 24 से 25 हजार करोड़ रुपए वार्षिक था।
उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्ष के दौरान ही 1200 से ज्यादा जनरल कोच रेलवे को मिले हैं। वहीं पैसेंजर ट्रेनों के अपग्रेडेशन की बात करें तो देश को जल्द ही 100 नई मेन लाइन ईएमयू (मेमू) गाड़ियां मिलेंगी। कम दूरी की यात्राओं के लिए नई मेमू में 16 और 20 कोच होंगे जोकि पुरानी मेमू में 8 और 12 होंगे। इसी तरह 50 नई नमो भारत पैसेंजर गाड़ियां भी रेल नेटवर्क में शामिल होंगी।
हरियाणा में रेल की शत-प्रतिशत लाइनों का हुआ विद्युतीकरण
उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में स्थित रेल कारखाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस कारखाने के आधुनिकीकरण की परियोजना भी तैयार की जा रही है। जल्द ही इस परियोजना का काम भी शुरू होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में आज प्रदेश में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है।
वर्ष 2014 के उपरांत हरियाणा में रेल नेटवर्क का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हुआ
बीते 11 वर्षों में हरियाणा में रेल नेटवर्क के विस्तार पर बोलते हुए रेल मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा 315 करोड़ रुपए का बजट मिला था जबकि 2014 से अब तक 3416 करोड़ रुपए प्रदेश को आबंटित हुए हैं। वर्ष 2014 के उपरांत हरियाणा में रेल नेटवर्क का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हुआ। साथ ही 823 किमी लंबाई वाले ट्रैक बिछाए गए जोकि संयुक्त अरब अमीरात के रेल नेटवर्क से भी बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है। हरियाणा में 34 अमृत भारत स्टेशन बनाने का काम जारी है। इस दौरान 540 रेलवे ओवर ब्रिज व अंडर पास बनाए गए हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल से पहली कार्गो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस समारोह में मारूति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के सीईओ हिसाशी ताकेउची ने केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री का लोकार्पण समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग ) के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंदर कुमार, उत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार वर्मा, एचआरआइडीसी के एमडी नरेंद्र डी चंबुर, मारुति सुजुकी से सुनील कक्कड़, राहुल भारती, एसडी छाबड़ा, चीफ कोऑर्डिनेटर इंडस्ट्री सुनील शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढ़ान, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम मानेसर के आयुक्त आयुष सिन्हा, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Gati Shakti multi-modal cargo terminal inaugurated