India News (इंडिया न्यूज), International Yoga Day 2025 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से लेकर इंग्लैंड के मैनचेस्टर तक पहुंचेगी गीता मनीषी एवं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव प्राधिकरण के उपाध्यक्ष स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि मैनचेस्टर में जिओ गीता परिवार के साथ योग दिवस मनाएंगे, जहां गीता के माध्यम से योग के गूढ़ महत्व को वहां की जनता के सामने रखा जाएगा। International Yoga Day 2025
- ऐतिहासिक कार्यक्रम को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी
International Yoga Day 2025 : योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता, मन को भी स्थिर, शांत और आत्मविश्वास से भर देता
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को भी स्थिर, शांत और आत्मविश्वास से भर देता है। स्वामी ज्ञानानंद के अनुसार गीता का योग बौद्धिक जागरूकता के साथ साथ आत्मिक एकता का भी मार्ग है, जो “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को जगाता है। भारत से विश्व में फैलती इस योग चेतना में गीता का संदेश नई ऊर्जा भरने का काम कर रहा है।
कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित होगा
कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से उठी इस चेतना की गूंज मैनचेस्टर तक पहुंचेगी, जहां योग, अध्यात्म और गीता मिलकर विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। गौरतलब है कि अबकी बार 21 जून को कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित होगा, इस ऐतिहासिक अवसर पर एक लाख से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। International Yoga Day 2025