India News (इंडिया न्यूज),Haryana 10th Result 2025: हरियाणा के छात्रों की इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड यानी HBSE ने आज (17 मई 2025) को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें ये परिणाम आज सुबह 1230 बजे जारी किया गया है। जी हाँ बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि आज सुबह ही कर दी थी। अगर आप परिणाम देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://bseh.org.inपर जाना पड़ेगा। यहाँ जाकर छात्र अपने रोल नंबर के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आज से ठीक 10 दिन बाद करें ये 1 काम, शनि की साढ़ेसाती से मिल जाएगी मुक्ति! रंक से राजा बना देगा इसका कमाल

इस तरह चेक करें रिजल्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज, यानी शनिवार को सुबह 12:30 बजे आधिकारिक तौर पर कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर चुका है। वहीँ अब छात्र नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं।

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://bseh.org.inपर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध “क्लास 10 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। फिर जरूरी जानकारी भरकर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर आपके सामने होगा। वहीँ अगर आ[ इसे डाउनलोड या प्रिंट करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं तो ये भी कर सकते हैं।

हरियाणा में बैठा था हाफिज सईद का आदमी, जब लगा हत्थे तो खोलकर रख दी पाकिस्तान की अगली साजिश की पोल