India News (इंडिया न्यूज),Jammu Poonch: पहलगाम से लेकर पुंछ तक लगातार आतंकी मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीँ उनके नामक इरादों का अंत ही नहीं हो रहा। इस दौरान वो पुंछ में मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस दौरान लगातार देश के जवान भी अपनी छाती चौड़ी कर लगातार आतंकियों का सामना कर रहे हैं। वहीँ हरियाणा के पलवल का लाल ‘जवान दिनेश कुमार शर्मा’ ने जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की गई कायराना गोलीबारी में देश के लिए अपनी जान क़ुर्बान कर दी। पूरा हरियाणा इस समय उनके गम में डूबा हुआ है। वहीँ इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई नेताओं ने उनकी शहादत पर गहरा शोक जताया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को इस मामले में लगा तगड़ा झटका, पाकिस्तान से हुआ ज्यादा नुकसान

निराश नजर आए CM सैनी

वहीँ जवान दिनेश कुमार की शाहदत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज सुबह जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का सामना करते हुए हरियाणा के पलवल के सपूत, भारत माता के वीर सपूत जवान दिनेश कुमार शर्मा जी ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। आपकी शहादत पर हर देशवासी को गर्व है। यह देश आपके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। मैं इस शहादत को नमन करता हूं।

क्या बोले सुरजेवाला

वहीँ इस दौरान कांग्रेस नेता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का भी बयान सामने आया है।इस दौरान इन्होने भी शहीद दिनेश कुमार की शहादत पर दुःख जताया और कहा, हरियाणा के वीर सपूत भारतीय सेना के जवान दिनेश कुमार शर्मा जी ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का बहादुरी से सामना किया और मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। वे जम्मू के बारामूला में तैनात थे। उनकी शहादत को मेरा सलाम और भावभीनी श्रद्धांजलि।

सावधान! पैरों पर उभर रहीं ये नीली नसें देती हैं इस खतरनाक बिमारी का संकेत, जरा सी भी गलती पड़ेगी आपकी जान पर भारी, ऐसे करें पहचान?