India News (इंडिया न्यूज),Gurugram Murder: एक बार फिर से एक महिला की लाश सूटकेस में मिलने से बवाल मच गया है। दरअसल हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। फरीदाबाद रोड पर शनिवार शाम को ट्रॉली बैग से एक महिला का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि झगड़े के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को ट्रॉली बैग में डालकर यहां फेंक दिया गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
अब नहीं बचेगा पाकिस्तान, भारत ने 48 लॉन्चर और 85 मिसाइलें खरीदने का लिया फैसला
सड़क पर पड़ा था बैग
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को फरीदाबाद रोड से कुछ लोग गुजर रहे थे, इस दौरान उन्हें चलते हुए दुर्गंध आई। इनमें से एक व्यक्ति ने सड़क से 20 मीटर दूर लावारिस ट्रॉली बैग पड़ा देखा और उसे खोला। उसमें एक महिला का शव देखकर वो हैरान रहे गया और पुलिस को तुरंत सूचना दी। इससे पहले गुरुग्राम से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी।
चोटों के निशान ने दी गवाही
वहीँ इस दौरान पुलिस की टीमों ने मौके का निरीक्षण किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला के चेहरे, नाक और मुंह पर चोटों के निशान हैं। हल्का खून भी निकला है। वहीँ अब आशंका जताई जा रही है कि महिला की पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं। महिला ने हरे रंग का टॉप और काले रंग की जींस पहन रखी है। उसके दाहिने हाथ में चूड़ी है। वहीँ इस दौरान गुरुग्राम पुलिस ने महिला की पहचान बताने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।