India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij Statement: उत्तर प्रदेश में होली और जुम्मे को लेकर AMU और संभल सहित कई जगह विवाद छिड़ा है। जिस पर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा हिंदुस्तान शब्द की संधि विच्छेद किया जाए तो, हिंदुओ का स्थान मतलब हिन्दूओ के स्थान पर रहोगे तो हिन्दू अपने त्यौहार मनाएंगे। अगर उसका कोई छींटा आप पर पड़ जाए तो उसकी सहनशक्ति आप मे होनी चाहिए। आप मे भी बर्दाश्त करने का हौंसला होना चाहिए। विज ने कहा मैं होली नही खेलता तो अपने घर मे रहता हूँ। बाहर निकलोगे तो थोड़े बहुत कपड़े गीले होते हैं। इसलिए उसको सहन करना पड़ता है।

  • कांग्रेस पर किया तीखा हमला
  • हरियाणा में बीजेपी की जीत

भविष्यवाणी! इस देश में चुना जाएगा अगला दलाई लामा, आखिर कौन होगा वो शख्स और कैसे होगा फैसला?

कांग्रेस पर किया तीखा हमला

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई है और अंबाला की जनता ने भी भरपूर समर्थन देते हुए भाजपा को जिताया है। इस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा देश की दिशा और दशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदल दिया है। जिसके चलते कांग्रेस प्रदेश ही नही देश से खत्म हो गई है। पहले 50 वर्षों में कांग्रेस ने झूठ और फरेब की राजनीति की थी अब नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति कर रहे हैं । उन्ही के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तर पर स्थानीय स्तर पर काम हो रहे हैं। इस कारण से लोगों ने विकास की नीति को पसंद किया है।

Sanjay Singh: PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ FIR के आदेश पर संजय सिंह का जोरदार हमला, मीडिया को भी दी ये नसीहत

हरियाणा में बीजेपी की जीत

हरियाणा नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। इस बार भी हरियाणा में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया है। वहीँ कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। वहीँ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का चुनावी परिणाम को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। इस चुनाव से पहले भी अनिल विज ने जीत का दावा किया था। वहीँ इस दौरान विज ने कहा कि उन्होंने जो काम अंबाला छावनी की जनता के लिए किए है आज उसका परिणाम उन्हें जनता ने दे दिया है।

संभल में हिस्सा के बाद खोले गए इस मंदिर के ताले, 46 साल बाद खेला गया रंगों का त्योहार; लोग बोले- थैंक यू योगी जी