India News(इंडिया न्यूज़), Haryana Weather News Today: हरियाणा के मौसम के मिजाज आज से बदल जाएंगे। हरियाणा में आज झमाझम बादल बरसने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात से हरियाणा में मौसम बदलने की संभावना जताई है। वहीँ आज रात से हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। वहीँ 14 मार्च से 16 मार्च तक हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की भी संभावना जताई जा रही है। वहीँ कहा जा रही है कि होली के दिनों में प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कई जगह झमाझम बारिश होने की भी संभावना है।

  • गर्मी ने दी दस्तक
  • इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

छोटी होली पर गिरे सोने के दाम, जानें अपने शहर में गोल्ड के नए रेट; ऐसे करें शुद्धता और हॉलमार्क की पहचान

गर्मी ने दी दस्तक

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा में ठंड ने अब अलविदा कह दिया है। वहीँ अब गर्मी ने भी प्रदेश में दस्तक दे दी है। हाल ही के दिनों की बात करें तो प्रदेश में दिन के तापमान में हर दिन 1 डिग्री की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वाहिब प्रदेश में फरीदाबाद सबसे गर्म जिला बना हुआ है। अगर बात करें फरीदाबाद के तापमान की तो फरीदाबाद के दिन का तापमान 34.3 डिग्री पर पहुंच गया। लेकिन हरियाणा में रात का तापमान ज्यादातर जिलों में 15 डिग्री से 16 डिग्री के बीच है।

BJP नेता की पत्नी का बेरहमी से कत्ल! बेटे ने लिया सौतेली मां से खौफनाक बदला…देख पुलिस भी रह गई हैरान

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 16 मार्च तक मौसम आमतौर पर बदलता रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने से राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ में आज बारिश के आसार, बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी