India News (इंडिया न्यूज), Health Minister Arti Singh Rao : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने वीरवार को अटेली हलके को करीब 639.21 लाख रुपए की 70 विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं की सौगात दी। जिससे हल्का वासियों में ख़ुशी की लहर आ गई है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती ने कनीना के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में 394 लाख रुपए के उद्घाटन और 240 लाख रुपए के शिलान्यास किए। वहीं उन्होंने जिला रेडक्रॉस तथा एलिम्को के सहयोग से 38 दिव्यांगों को 4.62 लाख के इलेक्ट्रिक तिपहिया साइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण भी बांटे। Health Minister Arti Singh Rao

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे जेल मंत्री, कहा -अब समय आ गया है ‘आतंकवाद और आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का’

  • स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली में 394 लाख के उद्घाटन तथा 240 लाख के किए शिलान्यास
  • 38 दिव्यांगों को 4.62 लाख के इलेक्ट्रिक तिपहिया साइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित

Health Minister Arti Singh Rao : स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हलके के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि ये कार्य तो केवल ट्रेलर है। विकास की पिक्चर अभी बाकी है। अगले साढ़े चार साल में विकास की और गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिक अस्पतालों में प्राथमिक उपचार से लेकर उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन पर भावुक हुई पत्नी हिमांशी, बोली- जिसने भी गलत किया ‘हो सख्त कार्यवाही’, हिमांशी और बहन सृष्टि की आंखों से बहते रहे ‘आंसू’ 

Health Minister Arti Singh Rao : फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित होगी

उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। नागरिक अस्पताल नारनौल में भी पिछले दिनों एक करोड़ रुपए की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन दी गई है। अब यहां भी ब्लड के अलग-अलग कंपोनेंट तैयार हो सकेंगे और डेंगू के मरीजों के लिए प्लेटलेट्स के अलावा फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। Health Minister Arti Singh Rao