India News (इंडिया न्यूज), Guru Purnima 2025 : ज्योतिषाचार्य देवनारायण उपाध्याय (पानीपत ब्राह्मण परिवार के प्रधान) के अनुसार साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 10 जुलाई को है। यह दिन गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर होता है। इस बार गुरु पूर्णिमा बृहस्पतिवार को पड़ रहा है, ऐसे में इसका महत्व दोगुना बढ़ जाता है।

क्योंकि गुरु पूर्णिमा का दिन अध्यात्म श्रद्धा और आत्मविकास का पर्व है, वहीं गुरुवार बृहस्पति देव का दिन होता है जो धर्म, नीति, और सुख-शांति का प्रतीक है। वहीं, इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष संयोग भी बन रहा है, जिसका कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। Guru Purnima 2025

Guru Purnima 2025 :  गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा कई वर्षों के बाद इतना दुर्लभ मुहूर्त बना

ज्योतिष आचार्य देव नारायण उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा कई वर्षों के बाद इतना दुर्लभ मुहूर्त बना है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देव-देवताओं, ऋषि-मुनियों  और गुरु के पूजन करने का खास महत्व होता है। गुरु पूर्णिमा पर अपने माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का भी पूजन करते हुए आशीर्वाद लिया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर स्नान, दान और मंत्रों का जाप करने से जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Guru Purnima 2025 : गुरु पूर्णिमा तिथि

आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि आरम्भ: 10 जुलाई, रात्रि 01 बजकर 37 मिनट पर आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि समाप्त: 11 जुलाई, रात्रि 02 बजकर 07 मिनट पर इस प्रकार से 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:10 से 4:50 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:59 से दोपहर 12:54 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 12:45 से 3:40 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: सायं 7:21 से 7:41 बजे तक

गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि

गुरु पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण किए जाते हैं। फिर घर या मंदिर में गुरु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित की जाती है और उन्हें पुष्प, वस्त्र, अक्षत, धूप-दीप आदि से पूजन कर आरती की जाती है। गुरु को दक्षिणा, वस्त्र या अन्य श्रद्धा अनुसार भेंट दी जाती है। Guru Purnima 2025

Guru Purnima 2025 : इन राशियों को मिलेगा लाभ

  • वृषभ राशि – इस राशि वालों के लिए यह योग बहुत लाभकारी होता है। इस दौरान जातक को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ के भी संयोग बन रहे हैं।
  • सिंह राशि – सिंह राशि के लिए भी गुरु पूर्णिमा शुभ फलदायी होता है। इस जातक को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रुके कार्य पूरे होंगे।
  • कन्या राशि – इस दिन पारिवारिक सुख और करियर में उपलब्धियां आपको मिल सकती है। साथ ही माता के स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता आपकी दूर होगी। कुछ जातक घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी अच्छे बदलाव हो सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि – चंद्रमा गुरु पूर्णिमा के दिन धन भाव में होंगे इसलिए आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही कुटुंब में धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जिससे घर का माहौल सकारात्मक होगा।
  • कुंभ राशि – इस राशि के जातकों की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि मिलेगी। इस दिन आपको अपने काम को लेकर सराहना मिल सकती है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है और परेशानियों का अंत हो सकता है। Guru Purnima 2025

कुमारी सैलजा का बड़ा बयान बोलीं – हरियाणा में आयुष्मान योजना को नौकरशाही ने किया पंगु, जनता को हो रहा नुकसान, प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करें सीधे हस्तक्षेप