India News (इंडिया न्यूज), Hisar Toll plaza Rates Hike : प्रदेश के कई टोल आज सेे महंगे होने जा रहे हैं। जी हां, हिसार जिले और अंबाला में टोल महंगा होगा। रामायण, बाड्डोपट्टी, लांधड़ी और चौधरीवास टोल प्लाजा पर यात्रा अब और महंगी होगी है क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है जो कि 31 मार्च की मध्यरात्रि से प्रभावी होगी।

Hisar Toll plaza Rates Hike : रामायण टोल प्लाजा की नई दरें

  • कार, जीप, वैन या एलएमवी: 95 (एकल यात्रा), 145 (आना-जाना)

  • मिनी बस/एलसीवी/एलजीवी: 155 (एकल), 235 (आना-जाना)

  • बस/ट्रक (2 एक्सल): 330 (एकल), 495 (आना-जाना)

  • बड़े वाहन: 625 (एकल), 940 (आना-जाना)

मोरनी की पहाड़ियों में घूम कर वापस लौट रहे परिवार की गाड़ी के साथ हुआ बड़ा हादसा, स्टीयरिंग लॉक होने से अनियंत्रित हुई गाड़ी, 6 लोग घायल

बाडोपट्टी टोल प्लाजा की नई दरें

  • कार/जीप/वैन: 125 (एकल), 190 (आना-जाना)

  • मिनी बस/एलसीवी/एलजीवी: 205 (एकल), 305 (आना-जाना)

  • ट्रक/बस (2 एक्सल): 425 (एकल), 640 (आना-जाना)

चौधरीवास टोल प्लाजा की नई दरें

  • कार/जीप/वैन: 75 (एकल), 110 (आना-जाना)

  • बस/ट्रक: 245 (एकल), 640 (आना-जाना)

  • बड़े वाहन: 470 (एकल),710 (आना-जाना)

मणिकर्ण लैंडस्लाइड हादसे में मरने वालों में हरियाणा के तीन छात्र, एक घायल

मासिक पास में भी बढ़ोतरी

बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर मासिक पास की दरें भी बढ़ा दी गई हैं।

  • कार का मासिक पास: 340 से बढ़कर 350

  • ट्रक का टोल टैक्स: 410 से बढ़कर 425

  • 4 से 6 एक्सल वाहन: 645 से बढ़कर 670

NHAI के अनुसार, हर साल टोल टैक्स में 3% वृद्धि की जाती है। बढ़े हुए टोल शुल्क से वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, खासकर रोजाना यात्रा करने वालों पर।

अंबाला में 1 अप्रैल से टोल टैक्स महंगा, घग्गर और सैनी माजरा टोल पर बढ़ेंगे रेट