India News (इंडिया न्यूज), Two Brothers Shot Dead : हरियाणा के जींद के सफीदों रोड पर गत रात्रि दो भाइयों की प्रॉपर्टी विवाद में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Two Brothers Shot Dead
जिला कारागार से फ़िल्मी अंजाज़ में कैदी फरार, मचा हड़कंप, तीन साल से जींद की जिला कारागार में था बंद
Two Brothers Shot Dead : सतीश व दिलबाग के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने झगड़ा भी किया
गांव निर्जन गांव निवासी सतीश (45) और दिलबाग (50) का गांव के ही कुछ लोगों के साथ सफीदों रोड बाईपास पर सत्यम गैस एजेंसी के गोदाम के निकट ही जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते सतीश व दिलबाग के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने झगड़ा भी किया। पहले भतीजे मोहित पर गोलियां बरसाईं। जिसमें वह बाल बाल बच गया। जब मोहित ने फोन कर अपने पिता व चाचा को फोन कर बचने के लिए कहा तो हमलावरों ने सफीदों रोड पर सतीश तथा दिलबाग पर फायर कर दिए।
चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया
इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर सतीश का बेटा मोहित बाहर आया तो दोनों जमीन पर पड़े थे। मोहित दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीआइए, सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Two Brothers Shot Dead
हरियाणा में PM मोदी का दौरा, जोरो शोरों से हो रही तैयारी, घर घर जाकर दिया जाएगा निमंत्रण