India News (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal Birthday : पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के 71वें जन्मदिन पर उचाना विधायक देवेन्द्र अत्री ने रक्तदान शिवर का आयोजन किया। रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। उचाना विधायक देवेंन्द्र चतरभूज अत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के साथ मनाया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। Union Minister Manohar Lal Birthday

Union Minister Manohar Lal Birthday : कांग्रेस के पास कोई अन्य मुद्दा न होने के कारण कांग्रेस के नेता ऐसी बातें करते

उन्होंने हिसार सांसद जयप्रकाश द्वारा जातिगत जनगणना को इंडिया गठबंधन की जीत बताए जाने पर कहा कि कांग्रेस की क्या मांग थी और क्या नहीं थी यह सभी जानते हैं।आज के समय में कांग्रेस मुद्दा विहीन है। कांग्रेस के पास कोई अन्य मुद्दा न होने के कारण कांग्रेस के नेता ऐसी बातें करते हैं। आज तक कांग्रेस द्वारा विपक्ष का नेता तक नहीं चुना गया है। कांग्रेस के पास ऐसी बातें करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। ऐसी मुद्दा विहीन बातें करके कांग्रेस के नेता अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं

Union Minister Manohar Lal Birthday : जो ऐतिहासिक कार्य उन्होंने किए हैं वह इतिहास के पन्नों में दर्ज

उन्होंने मनोहर लाल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार में 10 साल सीएम रहने के दौरान बिना खर्च बिना पर्ची जैसे एतिहासिक कार्य केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किए गए। ऑनलाइन पोलिसी से संबंधित स्कीम जिनको दूसरे राज्यों की सरकारी भी मानती हैं। गरीब तबके के लोग जो भट्ठों पर काम करते हैं उनके साथ यह जन्मदिन मनाया गया। अत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मेरे पिता तुल्य व मेरे मार्गदर्शक भी हैं। जो ऐतिहासिक कार्य उन्होंने किए हैं वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। Union Minister Manohar Lal Birthday

पंजाब-हरियाणा के लोग हों हम शुरू से ही भाई की तरह रहे

पानी विवाद को लेकर उचाना विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी व पंजाब के सीएम भगवंत पानी विवाद को लेकर एक औच्छी राजनीति कर रहे हैं। हर व्यक्ति यह समझता है चाहे वह पंजाब के लोग हो या हरियाणा के लोग हों हम शुरू से ही भाई की तरह रहे हैं। वह बड़े भाई हैं तो बड़े भाई का फर्ज निभाना चाहिए। उन्हें इस तरह की औच्छी राजनीति नहीं करनी चाहिए और हरियाणा के हक का पानी हरियाणा को दिया जाना चाहिए। Union Minister Manohar Lal Birthday

कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने किया तीन दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, पौधरोपण और रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन