India News (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गीता यूनिवर्सिटी नौल्था में आयोजित पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का दीपप्रजजवलन करके शुभारंभ किया। संस्थान द्वारा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व हरियाणा कैबिनेट मंत्री का बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। Union Minister Manohar Lal
नशा मुक्त हरियाणा का सन्देश लेकर झज्जर पहुंचीं साईकलोथोन 2.0 यात्रा, ओमप्रकाश धनखड़ ने किया स्वागत
- शिक्षा संस्कार के साथ रोजगार मुहैया कराने व जीवन को ऊंचा उठाने का महत्वपूर्ण जरिया : मनोहर लाल
- प्रदेश के तालाबों का होगा सौंदर्यकरण, फिरनिया भी होगी पक्की: कृष्ण लाल पंवार
- गीता यूनिवर्सिटी में आयोजित पुरस्कार समारोह में टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
- केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने किसानों के साथ भी किया संवाद
Union Minister Manohar Lal : संस्कारों से जुड़ी शिक्षा से संतुष्ट होने के लिए दिशा तय करना जरूरी
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने यूनिवर्सिटी के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्कार देती है। रोजगार के साथ-साथ जीवन के स्तर को ऊंचा उठाने में भी अहम भूमिका निभाती है। एक शिक्षित व्यक्ति के अंदर समाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे गुणों का समावेश होना जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री ने संकल्प दिलाया कि संस्कारों से जुड़ी शिक्षा से संतुष्ट होने के लिए दिशा तय करना जरूरी है।
लक्ष्य निर्धारित करके उस पर कार्य करना चाहिए व संकल्प लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए
उन्होंने अभिभावकों का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि अभिभावकों की मेहनत, लगन और संस्कार से विद्यार्थी अपनी अपनी विधाओं में अव्वल रहे हैं। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने आसन कला व नौल्था ग्राम पंचायत के साथ भी कई मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसा कुछ करना चाहिए ताकि उनकी उपलब्धियो के कारण लंबे समय तक देश उन्हें याद करे। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके उस पर कार्य करना चाहिए व संकल्प लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। Union Minister Manohar Lal
Union Minister Manohar Lal : अच्छा करने वालों को पीढ़ियों तक नहीं बल्कि हजारों वर्ष तक याद किया जाता
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के लिए अच्छा करने वालों को पीढ़ियों तक नहीं बल्कि हजारों वर्ष तक याद किया जाता है। हमें देश के लिए अच्छा करने का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने ट्रिपल आर को जीवन का आधार बताया व उस पर फोकस किया। उन्होंने वैल्यू ऑफ़ लाइफ पर भी विद्यार्थियों के साथ चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने उत्कृष्ट विद्या व अपनी विद्या में निपुण विद्यार्थियों के साथ फोटो सेशन में भी भाग लिया व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन यूनिवर्सिटी फैकल्टी से पारुल ने किया।
राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने को लेकर प्रयासरत
हरियाणा के पंचायत खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की विकास को लेकर कटिबंध है। सरकार जहां-जहां विकास की संभावना है वहां नियति से कार्य करके प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 2047 तक पहुंचते पहुंचते हमारी विकसित भारत के रूप में दुनिया में पहचान होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश विकास के चरण को छू रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने को लेकर प्रयासरत है। Union Minister Manohar Lal
Union Minister Manohar Lal : ई लाइब्रेरी के लिए कार्य शुरू हो चुका
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी गांव की फिरनियो को पक्का किया जाएगा। लाइट की व्यवस्था होगी। गांव में ई लाइब्रेरी के लिए कार्य शुरू हो चुका है। गांव छतरपुर व्यायाम शालाओं को बनाया जाएगा। सभी गांव के बाहर श्मशान घाट बनाए जाएंगे। इन शमशान घाटों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। बिजली पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रदेश के सभी तालाबों के सौंदर्यकरण को लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने गौशाला नौल्था के सामने वाले कट को खोलने को लेकर भी गौशाला प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया।
इस मौके मौजूद रहे…
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार, एसडीएम इसराना आशीष वशिष्ठ, डीएसपी राजबीर, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिला महामंत्री रोशन लाल, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक,जीयू के चांसलर एसपी बंसल, गीता ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की चेयरपर्सन गीता बंसल, प्रो चांसलर निशांत बंसल, प्रो चांसलर अंकुश बंसल, नेहा बंसल, कुलपति डॉ विकास सिंह, पीवीसी डॉ गुलशन चौहान व रजिस्ट्रार डॉ .अशोक अरोड़ा मौजूद रहे। Union Minister Manohar Lal