करनाल- इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज) Manohar Lal : भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मंथन चल रहा है। हर तरफ चर्चा हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम सबसे ऊपर है और इन्हीं चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री और करनाल से लोकसभा सांसद मनोहर लाल खट्टर शनिवार को जिले के दौरे पर रहे। Manohar Lal
Manohar Lal : भाजपा की नई कार्यकारिणी के साथ बैठक की
वे सबसे पहले घरौंडा के रेस्ट हाउस में करीब दो घंटे रुके, जहां हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर से मुलाकात की। इसके बाद वे करनाल के कर्ण कमल कार्यालय पहुंचे और जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी के साथ बैठक की और पार्टी संगठन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में खट्टर ने कई मुद्दों पर बयान दिए, जिनमें गुरुग्राम में बेटी की हत्या, पंजाब से पानी विवाद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर उठे सवाल शामिल रहे। Manohar Lal
उन्होंने ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए
कहा कि भाजपा की सभी जिलों में नई कार्यकारिणियां गठित की जा चुकी हैं और वे खुद इन टीमों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इससे पहले वे पानीपत में भी टीम से मिल चुके हैं और अब करनाल में मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और नए चेहरों को काम देने के लिए यह एक आवश्यक प्रक्रिया है।
जब पत्रकारों ने उनसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सवाल पूछा तो खट्टर ने सीधा जवाब देने की बजाय श्रीमद्भागवत गीता का श्लोक दोहराते हुए कहा– “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि” उन्होंने कहा कि हम सभी को कर्म पर ध्यान देना चाहिए, फल की चिंता किए बिना। इस संदर्भ में उन्होंने यह स्पष्ट संकेत दिया कि पार्टी में जो भी निर्णय होंगे, वह संगठन के स्तर पर तय होंगे।
Manohar Lal : जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा
गुरुग्राम में एक पिता द्वारा अपनी बेटी की हत्या के मामले पर सवाल पूछा गया तो मनोहर लाल ने कहा कि यह एक गंभीर और चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। उन्होंने कहा कि आजकल की सोच में बदलाव आ रहा है, जो चिंता का कारण है। Manohar Lal
पश्चिमी सभ्यता का असर पड़ रहा
उन्होंने यह भी जोड़ा कि पहले संयुक्त परिवारों में बुजुर्गों की उपस्थिति से बच्चों को संस्कार मिलते थे और पारिवारिक तालमेल रहता था। लेकिन अब एकल परिवारों में यह प्रणाली टूट रही है और उस पर भी पश्चिमी सभ्यता का असर पड़ रहा है, जिससे कई बार सामाजिक विकृति जन्म ले रही है। पंजाब द्वारा हरियाणा को पानी न देने के मुद्दे पर भी खट्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्यों के बीच बातचीत चल रही है और वह सही दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विषय पर भी समाधान जल्द ही सामने आएगा। Manohar Lal