India News (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : करनाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर अचानक नीलोखेड़ी पहुंचे और अनाज मंडी का निरिक्षण किया। साथ ही गेंहू का सीजन जोरो पर जिस पर मनोहर लाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा, किसानों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

क्योंकि अगले दो दिन वर्षा की भविष्यवाणी मौसम विभाग की और से की गई है। इस पर किसानों को सावधानी बरतनी पड़ेगी। लेकिन फसल को सुखाकर जल्द से जल्द मंडी में फसल बिक जाए। इसका हरियाणा सरकार की तरफ से पूरा इंतजाम किया गया है। Union Minister Manohar Lal

युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा को बड़ी राहत, पंचकूला की अदालत ने सबूतों के अभाव में किया बरी, जानें क्या है मामला

Union Minister Manohar Lal : प्रस्ताव हम प्रदेश सरकार के आगे रखेंगे : मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा वर्षों पहले 35 एकड़ भूमि में जहां सरकारी प्रेस चलती थी किन्ही कारण से वो बंद हो चुकी है। यहां पर बचे हुए मकान और बिल्डिंग जो अच्छी स्थिति में है। ये सारी जमीन केंद्र सरकार के अर्बन डिपार्टमेंट के अंदर आती है। Union Minister Manohar Lal

उस विभाग को मैं ही देख रहा हूं, जिसको लेकर अब एक प्रस्ताव हम प्रदेश सरकार के आगे रखेंगे। प्रदेश सरकार किसी भी योग्य विभाग में इसे ट्रांसफर करेंगे और वो विभाग किस तरह से इसकी उचित व्यवस्था उसकी योजना बनाएगा शहर के बीचों बीच अच्छी जगह है। अगर निर्णय होता है तो नीलोखेड़ी हल्का वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात हो सकती है।

रेलवे विभाग उचित निर्णय लेकर लोगों के लाभ के लिए फैसला लेगा

वहीं वंदे भारत ट्रेन का करनाल रेलवे स्टेशन पर ठहराव हो जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा हमारे पास ऐसी मांग आई थी, जिसको हमने रेलवे डिपार्टमेंट के पास भेजा है। मुझे लगता है रेलवे विभाग उचित निर्णय लेकर लोगों के लाभ के लिए फैसला लेगा। गेंहू का सीजन जोरों पर चला हुआ है, जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा ज्यादा जानकारी प्राप्त मैंने की नहीं है, लेकिन आज जहां हम मौजूद हैं वहां पर काफी ज्यादा गेंहू की फसल आ रही है। Union Minister Manohar Lal

Union Minister Manohar Lal : हरियाणा सरकार की तरफ से पूरा इंतजाम किया गया

क्योंकि मौसम खराब होने के कारण गेंहू की फसल में नमी होने के कारण उसे सुखाने की जरूरत होती है। वो सब कुछ किया जायेगा। उन्होंने किसानों को भी सलाह देते हुए कहा किसानों भी सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि अगले दो दिन वर्षा की भविष्यवाणी मौसम विभाग की और से की गई है। इस पर किसानों को सावधानी बरतनी पड़ेगी, लेकिन फसल को सुखाकर जल्द से जल्द मंडी में फसल बिक जाए। इसका हरियाणा सरकार की तरफ से पूरा इंतजाम किया गया है।

हरियाणा के नूह में होने जा रहा है ऐतिहासिक इस्लामिक जलसा, तैयारियां पूरी, मौलाना साद साहब सहित अलग-अलग राज्यों के लाखों मुस्लिम करेंगे शिरकत