India News (इंडिया न्यूज़), Union Minister Manohar Lal : अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा डोंकी रूट एक बहुत खतरनाक खेल है। वहां जाएंगे वापिस आएंगे, नहीं आएंगे इस बात का भरोसा नहीं है। यह लीगल तो नहीं ना। इलीगल है, इसलिए वहां के देश का जो कानून है वो उस पर काम करेगा। वहां के देशों के लोगों ने कहा जो इलीगल नागरिक हैं उसे वापिस भेजेंगे। अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ियां डालकर लाया गया इस सवाल पर मनोहर लाल ने कहा हर देश का अपना कानून है।
Union Minister Manohar Lal : ‘हमारे देश के लोगों ने गलत काम तो किया है’
किस देश में कानून की व्यवस्था क्या होती है, उनसे बहुत ज्यादा बहस नही की जा सकती। अपराधी तो है वो उस देश के। हमारे देश के लोगों ने गलत काम तो किया है और हम भी उन्हें पहले कहते रहे बहुत। सहानुभूति दिखाने की जरूरत नहीं है। आज भी में कहूंगा जैसे नशे में घुसते है वैसे डोंकी भी एक समस्या है। इसे छोड़ना होगा। उन्होंने कहा हम सहानुभूति क्यों दिखाते हैं वो जैसे लाए, यहां पर छोड़ गए। आज हम उनको काम दे सके।