India News (इंडिया न्यूज), Union Minister Ramdas Athawale : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पहलगाम हमले की निंदा की और कहा कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर हैं। इस सारे हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई है। पाकिस्तान के साथ युद्ध होना चाहिए। बीजेपी सरकार आतंकियों का खात्मा करने के लिए आगे बढ़ रही है। उन्होंने ये बात शुक्रवार को दिल्ली से करनाल जाते हुए पानीपत स्थित टोल प्लाजा पर मीडिया से बात करते हुए कही। Union Minister Ramdas Athawale
Union Minister Ramdas Athawale : जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा
उनका यहां व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष अमित बजाज ने स्वागत किया। आठवले ने गोविंद लाहोट को व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में विपक्ष के साथ बैठक हुई। उसमें सबने साथ देने का वादा किया है। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। Union Minister Ramdas Athawale
पुलवामा के बाद ये दूसरा बड़ा आतंकी हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर जो कानून पहले जम्मू कश्मीर में अलग थे उन्हें एक करने का काम किया है। पुलवामा के बाद ये दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। पहलगाम हमले में जख्मी लोगों को बचाने का काम वहां के मुसलमानों ने किया है। जम्मू कश्मीर में इस हमले के विरोध में बड़ा आंदोलन हुआ है। जिसमें वहां के मुसलमानों ने भी साथ दिया है। पूरा जम्मू कश्मीर एकजुट है। Union Minister Ramdas Athawale