India News (इंडिया न्यूज), Union Minister Shivraj Reached Farmer Rampratap Farm : केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले के गांव सिवाह के प्रगति शील किसान रामप्रताप के फार्म का भ्रमण किया व आधुनिक तरीके से किसान द्वारा की जा रही सब्जी की खेती की बारीकियों को जाना। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान अन्न दाता व जीवन दाता है। किसान व्यवस्था का प्रमुख आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य अन्न के भंडार भरना व किसानों को जागरूक करना है ताकि वह फायदे की खेती कर सके। Union Minister Shivraj Reached Farmer Rampratap Farm

  • सरकार का प्रमुख लक्ष्य देश में अन्न के भंडार भरना व किसानों की पैदावार में बढ़ोतरी करना: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • केंद्रीय मंत्री के साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पहुंचे पानीपत के सिवाह गांव के प्रगतिशील किसान रामप्रताप के खेत में
  • केंद्रीय मंत्री ने किसान से आधुनिक सब्जियों के उत्पाद की बारीकियों को जाना
  • एक राष्ट्र ,एक कृषि और एक टीम के साथ हो रहा कार्य

Union Minister Shivraj Reached Farmer Rampratap Farm : हम किसान के पास जाएंगे तो कृषि नीति प्रभावित होगी

मंत्री ने कहा कि हम किसान के पास जाएंगे तो कृषि नीति प्रभावित होगी। आज कृषि वैज्ञानिक व मंत्री स्वयं किसान के खेत में पहुंचे है जो बड़े ही हर्ष का विषय है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र एक कृषि एक टीम की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है।

देश में बड़े पैमाने पर किसानों के साथ संवाद किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिरिक्त उपाय डॉक्टर पंकज एसडीएम मनदीप ने बुके देकर मंत्री का अभिनंदन स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ कृषि मंत्री हरियाणा श्याम सिंह राणा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे। सभी ने किसान के फार्म पर पौधारोपण किया। Union Minister Shivraj Reached Farmer Rampratap Farm

Union Minister Shivraj Reached Farmer Rampratap Farm

ताइवान और थाईलैंड के स्वादिष्ट तरबूज का स्वाद भी लिया

केंद्रीय मंत्री ने किसानों के साथ भी बातचीत की वह किस तरह से खेती में अपनी पैदावार को बढ़ा रहे हैं इस बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। किसान रामप्रताप ने मंत्री को ताइवान और थाईलैंड के स्वादिष्ट तरबूज का स्वाद भी लिया। मंत्री ने तीन तरह के रंग बिरंगे तरबूज का जायका लेते हुए कहा कि यह किसान की मेहनत का स्वाद है। Union Minister Shivraj Reached Farmer Rampratap Farm

तरबूज व अन्य सब्जी की किस्म की पैदावार की जानकारी ली

उन्होंने तरबूज व अन्य सब्जी की किस्म की पैदावार की जानकारी ली और उसके तरीके के बारे में पूछा। केंद्रीय मंत्री ने किसान से फसल की पैदावार के बारे में भी बातचीत की तो किस का सीधा सा जवाब था कि क्वालिटी के हिसाब से रेट मिलता है अच्छी वैरायटी हो तो अच्छी आमदनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि व 26 तरह की किस्मों की खेती करते हैं। वे 7 एकड़ की जमीदार हैं व छह महीने में 21 लाख रूपए की शुद्ध कमाई विभिन्न फसलों से कर लेते हैं। Union Minister Shivraj Reached Farmer Rampratap Farm

पानीपत पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान 6 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित, हरियाणा सरकार की’ भावान्तर योजना’ की प्रशंसा की