इंडिया न्यूज़, Haryana News:  रोहतक के इस्माइला पुल के पास दो वहानो की टक्कर से एक महिला की मौत होने की घटना सामने आई है। टक्कर इतनी भयानक थी की स्कूटी चालक की पत्नी के साथ पति भी घायल अवस्था में है।
अज्ञात वाहन चालक टक्कर लगने के बाद मौका से फरार हो गया। घायलो को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में महिला को अधीक चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घायल पति डिप्टी सुपरिटेंडेंट के पद है

गांव के लोगो ने जानकारी देते हूए बताया कि स्कूटी चालक राजकीय महाविद्यालय जसौर खेड़ी में डिप्टी सुपरिटेंडेंट हैं। सुबह के समय डिप्टी और उसकी पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी पर प्राइवेट चिकित्सक के पास फिजियोथैरेपी करवाने रोहतक आए थे। चिकित्सक से चेकप के बाद जब घर वापिस आ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार के गिरा दिया। टक्कर जोरदार होने के कारण पत्नी सुनीता की मौत हो गई।

वाहन चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अज्ञात वहान चालक अपने वाहन को लापरवाही से चला रहा था। वाहन को कंट्रोल न करने के कारण यह हादसा हुआ। जिसके कारण स्कूटी चालक में टक्कर लग गई। टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी जोरदार थी स्कूटी चाकल और उसकी पत्नी को गंभीर चोट आई। हादसे में पत्नी सुनीता की मौत हो गई। सुपरिटेंडेंट को घटना स्थाल पर मौजूद लोगो ने पास कें अस्पताल में पहुंचा गया। पुलिस को सुचना मिलते ही। घटना स्थाल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर अज्ञात वहान के खिलाफ केस दर्ज कर और जांच में जुट गई।

पुलिस से मिली जानकारी

पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार ने जानकारी देते हूए बताया कि हमने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर र्क्यावाही शुरू कर दी है। मृतक महिला का शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। कागजी कार्रवाई करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हमे Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : सुनील ग्रोवर जल्द करेंगे टीवी पर वापसी! कपिल शर्मा को देंगे तगड़ी टक्कर

ये भी पढ़े : अर्जुन कपूर स्टारर ‘कुत्ते’ मूवी की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube