India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया और वीरवार को बूंदाबांदी तथा बारिश हुई, जिसने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्दता 63 प्रतिशत तथा हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घटा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है। किसानों को मौसम के बदले तेवरों से लगातार ओलावृष्टि का भय सताता रहा। वीरवार सुबह बूदांबांदी हुई तो दिनभर बादलों का जमावड़ा लगा रहा। रूक-रूक कर छींटा छांटी भी होती रही। 18 किलोमीटर प्रति घटां की स्पीड से चली हवा परेशानी का सबब बनी रही। तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई।

नारनौल-महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी के 10 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी बरामद

Weather Update : आकाश में छाए बादल देर शाम और हुए गहरे

मौसम ने बुधवार शाम को ही करवट ले ली थी। आकाश में छाए बादल रात को और गहरे हो गए। वीरवार को अलसुबह गरज तथा चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। जो कुछ समय तक रूक-रूक कर जारी रही। दिन चढऩे के साथ हवा की गति तेज हो गई। दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। जिसके चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बादलों के छाए रहने से बूदाबादी के आसार भी बने रहे। रबी सीजन  की फसलें पकाव की तरफ हैं।

गुरुग्राम में डॉक्टर दूल्हे के दहेज की मांग पर मचा बड़ा बवाल, लड़की के परिजनों ने बारात 15 घंटे रोकी, 73 लाख रुपए लौटाने पड़े

सरसों पकाव की ओर

गेहूं में बालियां निकल रही हैं और दाना बन रहा है। सरसों पकाव की तरफ है। किसान ओलावृष्टि से उभरे नही नहीं थे कि मौसम फिर से खराब हो गया। हवा की गति होने से फसल पसरने का खतरा भी बना रहा। किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी तक तो कोई बात नही। अगर बारिश के साथ तेज हवा चलती है।

फसल पसर जाने का खतरा है। इस मौसम में ओला वृष्टि का खतरा भी बना रहता है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगें। बंूदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम को देखते हुए किसान फसलों में पानी से परेहज करें।

हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर टिकी नजरें, यहां मतदान इस-इस तारीख को…