India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather Update : हरियाणा में अब नित रोज मौसम करवट लेता जा रहा है। प्रदेश में 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन 3 अप्रैल से मौसम में बदलाव आने के लगातार आसार बने हुए हैं। प्रदेश में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 31 मार्च को सिरसा 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

Haryana Weather Update : ये कहना है मौसम विभाग का

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। हालांकि 3 और 4 अप्रैल को हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं और वातावरण में नमी बढ़ने के साथ-साथ आंशिक बादल भी देखने को मिल सकते हैं।

वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर मां-बेटी ने दी जान, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

मार्च में सामान्य से 41% कम बारिश

वहीं बीते मार्च के दौरान हरियाणा में सामान्य से 41% कम वर्षा दर्ज की गई। मार्च में कुल 8.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षा 15.1 मिमी होती है। यह कमी किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है, क्योंकि अप्रैल और मई में गेहूं की कटाई और कढ़ाई का कार्य रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे दिन के समय गर्मी बढ़ेगी, जबकि रात में ठंडक बनी रहेगी।

प्रदेश की मंडियों के हालात कुमारी सैलजा ने उठाया सवाल, कहा- गेहूं खरीद कल से, तैयारियां पूरी नहीं, बारदाना और गेंहू उठान का टेंडर तक नहीं