India News (इंडिया न्यूज), Shamsher Singh Gogi : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। वहीं इस मुलाकात पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के सीनियर नेता शमशेर सिंह गोगी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा उनके घर पर बीते दिनों भूपिंदर सिंह हुड्डा की भाभी का देहांत हो गया था। उन दिनों दुष्यंत चौटाला वहां नहीं गए थे। अपने-अपने समयानुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी नेता अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे थे। Shamsher Singh Gogi

Shamsher Singh Gogi : बंद कमरे में कोई मुलाकात नहीं हुई

दुष्यंत अगर लेट चले गए तो क्या दिक्कत हो गई। सुगबुगाहट है। मैंने भी देखी है। सारे नेता गए थे। दुष्यंत चौटाला उस दिन नहीं गए थे, इसलिए बाद में चले गए। बाकी बंद कमरे में कोई मुलाकात नहीं हुई। चार पांच लोग सोफे पर बैठे हुए थे। राजनीति बात अलग होती है। आपस में एक दूसरे की कोई दुश्मनी थोड़ी होती है। अब मैं मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ बोल रहा हूं तो मेरी उनसे कोई दुश्मनी थोड़ी है, राजनीति दुश्मनी है।

Shamsher Singh Gogi : यहां तो सिर्फ ऑर्डर ही ऑर्डर है लॉ तो है नहीं

शमशेर सिंह गोगी ने प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कानून नाम की कोई चीज नहीं है। यहां तो सिर्फ ऑर्डर ही ऑर्डर है लॉ तो है नहीं, गुरुग्राम में पंजाबी गायक फाजिलपुरिया पर हमला किया गया जिस पर शमशेर सिंह गोगी ने कहा वो तो गुरुग्राम में चली है। हमारे यहां भी गोलियां चलती है। अपने आसपास देख लो गुरुग्राम में तो रोजाना चलती है बड़ा इंडस्ट्रियल हब है वो, मेट्रोपॉलिटन सिटी है , वहां पर छोटी-मोटी गोली से कोई फर्क नहीं चलता है यहां तो हर गांव में गोलियां चल रही है। लॉयन ऑर्डर तो कहीं नजदीक भी नहीं है। Shamsher Singh Gogi

हम गर्म नहीं खाते आराम-आराम से काम हो रहा है….

गोगी ने कहा सरसो का तेल महंगा हो गया है। किसी ने गरीब लोगों से जाकर पूछ उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। बीपीएल परिवारों के साढे 6 लाख से अधिक कार्ड कट चुके हैं। एसवाईएल के मुद्दे पर कहा दो भाई अलग-अलग हुए उनका हिस्सा उन्हें मिलना चाहिए, बीच में लटका दिया। कांग्रेस का संगठन अभी तक नहीं बन पाया। जिस पर गोगी ने कहा 15 अगस्त तक संगठन बन जाएगा। हम गर्म नहीं खाते आराम-आराम से काम हो रहा है।

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की

  • बिजली के बिलों में तीन गुना बढ़ोतरी – आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ।
  • गरीबों के BPL कार्ड काटे जा रहे हैं – ज़रूरतमंदों से उनका हक छीना जा रहा है।
  • BPL कार्ड धारकों के लिए सरसों के तेल की कीमतों में बढ़ोतरी – राहत की जगह महंगाई की मार।
  • असंध नगर पालिका में कुर्सी खरीद घोटाला – साफ़ तौर पर भ्रष्टाचार का खेल।
  • डीज़ल वाहनों पर 10 साल बाद बैन और 15 साल तक टैक्स वसूली – बिना किसी व्यावहारिक योजना के आम आदमी पर दोहरी मार।
  • किसानों को खाद नहीं मिल रही – यह भाजपा की किसान विरोधी सोच और नीति का प्रतीक है। इन सभी मुद्दों पर मीडिया के माध्यम से जनता की आवाज़ उठाई और सरकार से साफ़ जवाब माँगा। Shamsher Singh Gogi

ऐतिहासिक गांव अनंगपुर में तोड़फोड़ को लेकर सांसद सैलजा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग, सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले पर भी दी प्रतिक्रिया