India News (इंडिया न्यूज), Mahavir Phogat on Hooda: हरियाणा की सैनी सरकार ने जुलाना की कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट का सपना पूरा करने का निर्णय लिया है। दरअसल, पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से वंचित रह गई फोगाट के लिए हरियाणा की सरकार ने ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने की घोषणा कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बात की घोषणा अगस्त 2024 में विधानसभा में की थी। वहीँ अब cm सैनी अपना वादा निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान CM सैनी ने पुरस्कार चुनने के लिए विनेश फोगाट को तीन विकल्प दिए। वहीँ अब CM सैनी की इस घोषणा के बाद विनेश फोगट के ताऊ महावीर फोगाट का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

  • विनेश को मिलेगा पुरस्कार
  • कांग्रेस से घटिया…,

जिम में करते है कड़ी मशक्कत और डाइट में भी कर दिया सब कम, लेकिन नहीं हो रहा वजन कम? इस 1 चूक की वजह से घटते-घटते रह जाता है आपका वजन!

विनेश को मिलेगा पुरस्कार

आपकी जानकारी के लिए बता दें हरियाणा के CM नायब सैनी ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की है कि हरियाणा कैबिनेट ने कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट को राज्य की खेल नीति के अंतर्गत ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने की घोषणा की है। जिसके चलते CM सैनी ने विनेश फोगाट के सामने इनाम के तौर पर तीन ऑप्शन रखे हैं। इस दौरान हरियाणा सरकार ने कहा कि राज्य की खेल नीति तीन प्रकार के लाभ प्रदान करती है जिसमें चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, ग्रुप ए की सरकारी नौकरी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट देना शामिल है। तीनों में विनेश को जो स्वीकार है वो बता दें।

कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!

कांग्रेस से घटिया…,

CM सैनी की तरफ से विनेश फोगाट के लिए हरियाणा सरकार द्वारा इनाम की घोषणा करने पर ताऊमहावीर सिंह फोगाट ने कहा कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सराहनीय काम किया है। जो वादे किए थे आज उन्हें पूरा कर रहे हैं। यह बड़ी खुशी के बाद है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने खिलाड़ियों को कभी मैट तक नहीं दी। इस दौरान कांग्रेस को घेरते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि, कांग्रेस से घटिया कोई सरकार नहीं थी। हुड्डा की 10 साल तक राज्य में सरकार रहीं मगर खिलाड़ियों को कभी सम्मान नहीं दिया। गीता-बबीता को भी जो वादे किए थे वो कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किए।

यूक्रेन के साथ सीजफायर के बीच रूस ने दिखाई अपनी ताकत, Putin ने लॉच की नई परमाणु पनडुब्बी, यूरोपीय देशों में मचा हड़कंप