India News (इंडिया न्यूज), Haryana Nagar Nigam Result: हरियाणा में हाल ही में निकाय चुनाव हुए हैं। अब इसे लेकर नतीजे कल यानी 12 मार्च को आने वाले हैं। जी हाँ कल सुबह से ही हरियाणा में मतगणना शुरू हो जाएगी। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें , मतगणना 8 राउंड में होगी और 14 टेबल पर ईवीएम मशीनें रखी जाएंगी। वहीँ कल 11 बजे के बाद ये पता लग जाएगा कि हरियाणा में बीजेपी का परचम एक बार फिर लहरेगा या फिर कांग्रेस बाजी मार जाएगी।

  • कल होगी मतगणना
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मशहूर रैपर हनी सिंह का कंसर्ट अब पंचकूला में, चंडीगढ़ में नहीं मिल पाई अनुमति

कल होगी मतगणना

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कुरुक्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनाव 3 साल 9 महीने बाद 2 मार्च को हुए थे। जिसमे थानेसर की 51.4% जनता ने मतदान किया था। नगर परिषद थानेसर के आम चुनाव में 33113 महिलाओं और 36242 पुरुषों ने मतदान किया था। वहीँ मतगणना वाले दिन कुल 69355 वोटों की गिनती की जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि मतगणना के लिए अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

एक बार फिर सड़कों पर उतरे किसान, बोले- मांग नहीं मानी तो मुख्यमंत्री के आवास पर…,

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वहीँ कल मतगणना के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थानेसर नगर परिषद के आम चुनाव में 30 वार्डों के चेयरमैन व पार्षद पदों के लिए डाले गए मतों की गणना के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मतगणना 12 मार्च को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना केन्द्र अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बनाया गया है तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

संदेह के दायरे में हैं पानीपत के कई निजी अस्पताल…विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठा मुद्दा उठा, तो जानिए क्या बोले सीएम सैनी ?