India News (इंडिया न्यूज), Wonder Girl Jahnavi Panwar : 21 साल की उम्र में जान्हवी पंवार को आइआइटी दिल्ली में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश मिला है। वर्तमान समूह सबसे में कम उम्र की जान्हवी पंवार उम्मीदवार बन गई हैं। उनके साथ प्रतिस्पर्धा में पांच सदस्य शामिल थे।
वह हरियाणवी लोक साहित्य का सांस्कृतिक और नारीवादी अध्ययन विषय पर शोध करेंगी। समालखा निवासी जान्हवी के पिता बृजमोहन ने बताया कि उनकी बेटी ने पहले ही प्रयास में गेट की परीक्षा पास की। 5 प्रोफेसरों के पैनल की ओर से आयोजित आइआइटी दिल्ली की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को पास किया। Wonder Girl Jahnavi Panwar
- देशभर से चुने गए 5 उम्मीदवारों में मिली जगह
Wonder Girl Jahnavi Panwar : दो बार यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया
उन्होंने पीएचडी के लिए दो बार यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया। जिसमें दोनों ही बार 95 परसेंटाइल स्कोर किया हासिल किया। उन्होंने बताया कि जान्हवी ने 20 वर्ष की आयु में ही मनोविज्ञान में दूसरी मास्टर डिग्री पूरी की, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। उसने एक पुस्तक जान्हवी के साथ सामान्य अंग्रेजी सीखें प्रकाशित की। 19 की आयु में सबसे कम उम्र की सहायक प्रोफेसर बनीं।
जान्हवी ने 11 वर्ष की उम्र में 10वीं, जाह्नवी ने एक किताब भी लिखी
इसके अलावा, दो शोध पत्र प्रकाशित किए। बता दे जान्हवी ने 11 वर्ष की उम्र में 10वीं, 13 वर्ष की उम्र में 12वीं, 16 वर्ष की उम्र में बीए, 18 वर्ष की उम्र में एमए इंग्लिश और 20 वर्ष की उम्र में एमए साइकोलॉजी की कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। जाह्नवी ने एक किताब भी लिखी है। वहीं जाह्नवी Youtube पर बच्चों को इंग्लिश सिखाने की क्लास भी लेती हैं। Youtube पर इनके 2.27 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। जाह्नवी IAS अधिकारियों को भी संबोधित कर चुकी हैं। Wonder Girl Jahnavi Panwar