India News (इंडिया न्यूज), Yamuna Nagar Mayor Suman Bahamani : शहर की नवनियुक्त मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को निगम कार्यालय में पदभार ग्रहण करने से पूर्व अपने पति सतपाल बहमनी से आशीर्वाद लिया। इस भावुक पल में सतपाल बहमनी की आंखें नम हो गईं।

Yamuna Nagar Mayor Suman Bahamani : पति का मार्गदर्शन और सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत : मेयर सुमन बहमनी

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि उनके पति का मार्गदर्शन और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जैसे ही उन्होंने झुककर आशीर्वाद लिया तो पति सतपाल बहमनी ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं और भावुक हो उठे व खुशी से आंखें भी नम हो गईं।

तदोपरांत किया पदभार ग्रहण

इसके बाद, मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम कार्यालय में पदभार ग्रहण किया, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहरवासियों को उनसे नई उम्मीदें हैं, और उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने कार्यकाल में यमुनानगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगी।

गुजरात पुलिस की गाड़ी हरियाणा में सड़क हादसे का शिकार: तीन कर्मियों की मौत, एक गंभीर

10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिका-परिषदों के चेयरमैन और 687 वार्डों के पार्षद

आपको जानकारी दे दें कि बीते दिन पंचकूला समारोह में 10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिका-परिषदों के चेयरमैन और 687 वार्डों के पार्षदों द्वारा शपथ ली गई। यह पहली बार है जब प्रदेश में इस तरह का भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले प्रत्येक जिले में डिप्टी कमिश्नर शपथ ग्रहण करवाते थे। समारोह में आज सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

CM Flying की हरियाणा में बड़ी रेड, भारी मात्रा में मिला विस्फोटक पदार्थ, पुलिस ने सारी प्लानिंग पर फेरा पानी

मेयर का मानदेय अब इतना

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने मेयर का 30 हजार रुपए, सीनियर डिप्टी मेयर का 25 हजार एवं डिप्टी मेयर का 20 हजार रुपए मानदेय किया है। इसी तरह नगर परिषद प्रधान का 18 हजार, नगर पालिका प्रधान 15 हजार, उप प्रधान का 12 हजार मासिक मानदेय किया गया है। पार्षदों का भी मानदेय बढ़ाया गया है।

धर्म के नाम पर वोट मांगना पड़ा भारी, हरियाणा के इस मंत्री को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, उल्लंघन कर पछता रहे ‘नेता साहब’