India News (इंडिया न्यूज), Yamunanagar News : यमुनानगर के कैंप के रहने वाले ने व्यक्ति ने खेतों में लगे बिजली टावर पर चढ़कर सुसाइड करने का किया प्रयास। इस व्यक्ति ने नशे की हालत में टावर पर चढ़ हाई वोल्टेज ड्रामा किया और आत्महत्या का प्रयास भी किया। पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग कर्मचारी के साथ मिलकर बचाई जान। डेढ़ घंटा चला रेस्क्यू ऑपरेशन, डेढ़ घंटा के बाद व्यक्ति को टावर से नीचे उतारा गया।
Yamunanagar News : व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा
यमुनानगर के कैंप का रहने वाला एक व्यक्ति खेतों में लगे बिजली के टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा।पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि व्यक्ति ने नशा किया हुआ था और घर में कोई लड़ाई झगड़ा हुआ जिस कारण यह व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। आसपास जा रहे लोगों ने जब यह देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर सूचना पर गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली व एसआई जसबीर सिंह पहुंचे। Yamunanagar News
Yamunanagar News : लगभग डेढ़ घंटे बाद वह टावर से नीचे उतरा
उन्होंने पहले बिजली की आपूर्ति बंद कराई। फिर मनीष को समझाकर नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में दमकल कर्मियों को बुलाया गया। दमकल कर्मी जब उसे उतारने के लिए टावर पर चढ़ने लगे तो उसने अपनी चादर से फंदा बनाकर गले में डाल आत्महत्या का प्रयास किया।
लेकिन तब तक दमकल कर्मी टावर पर पहुंच गए और उन्होंने उसके गले से फंदा निकाला। लगभग डेढ़ घंटे बाद वह टावर से नीचे उतरा। जिसके बाद पुलिस ने उसे फटकार लगाई। पुलिसकर्मी पकड़कर उसे अपने साथ ले गए। बाद में चेतावनी देने के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया गया। Yamunanagar News
वह नशे का आदी.. खेत में खड़े 66 केवी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया
बिजली के टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान कैंप निवासी मनीष राज के रूम में हुई है। वह चाय की दुकान चलाता है। वह नशे का आदी है। बुधवार को नशे में घर आया तो उसकी परिवार से कहासुनी हो गई। जिस पर वह घर से निकल गया और एक खेत में खड़े 66 केवी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। उसे वहां पर चढ़े हुए कालोनी के ही व्यक्ति ने देखा तो उसके स्वजन को सूचना दी गई। जिसके बाद डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। Yamunanagar News
सोनीपत में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 दबोचे, जानिए अमेरिकी नागरिकों को ऐसे बना रहे थे शिकार