India News (इंडिया न्यूज), Minister Shyam Singh Rana : आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य और दिव्य तरीके से योग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने योग कर इस पावन पर्व को और भी यादगार व स्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि योग-विद्या, भारत के ऋषि मुनियों की अमूल्य धरोहर है। अनादिकाल से योग चला आ रहा है। सभी श्रुति-स्मृतियां योग की महिमा का वर्णन कर रही हैं। हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण व देश के उत्थान एवं प्रगति में योगदान प्रदान करेंगे, तभी हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य पूर्ण हो सकेगा। Minister Shyam Singh Rana
- जीवन में सफलता हासिल करने के लिए योग जरूरी: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
- एलईडी के माध्यम से योग साधकों व स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह का सुना वर्चुअल संदेश
- स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य और दिव्य तरीके से योग कार्यक्रम का आयोजन
Minister Shyam Singh Rana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह का वर्चुअल संदेश सुना
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योग का वर्णन वेद, उपनिषद, पुराण एवं गीता आदि ग्रन्थों में किया गया है। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर स्टेडियम में लगाई गई एलईडी के माध्यम से उपस्थित योग साधकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह का वर्चुअल संदेश सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन करके किया। Minister Shyam Singh Rana
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, समाजसेवी हरपाल ढांडा, एसडीएम मनदीप, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, डीएसपी सतीश वत्स,जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा व भाजपा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा के अलावा, राहगीरी टीम से संदीप जिंदल रविंद्र सैनी सविता आर्य एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साधकों और स्कूली बच्चों ने योगा प्रॉटाकोल के तहत योग किया।
Minister Shyam Singh Rana : योग केवल व्यायाम नहीं
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योग अभ्यास शरीर एवं मन विचार एवं कर्म संयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बी सामंजस्य स्थापित करता है तथा यह स्वास्थ्य एवं कल्याण का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्थ खोजने का भाव है। योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अन्दर जागरुकता उत्पन्न करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में सहायक हो सकता है।
उन्होंने कहा कि योग का एक अर्थ जोडऩा भी होता है। इससे हमें एक-दुसरे को आपस में एक साथ मिलकर काम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। यदि जन-प्रतिनिधि व सरकारी अधिकारीगण एक-दूसरे के साथ जुडकऱ काम करेंगे तो प्रदेश की उन्नति में कोई रूकावट नहीं आयेगी। योग, संचय का भी प्रतीक है, क्योंकि योग करने से व्यक्ति में अनेक दैविक एवं आंतरिक शक्तियों का संचार होता है, जोकि मानव को मानव बनाने में सहायता करता है। Minister Shyam Singh Rana
व्यक्ति को दूसरों के लिए निरर्थक नहीं बल्कि सार्थक बनना चाहिए
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आजकल देखने में आ रहा है कि हर कोई नकारात्मक सोच से परिपूर्ण है, जोकि समाज की उन्नति के लिए घातक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि व्यक्ति को दूसरों के लिए निरर्थक नहीं बल्कि सार्थक बनना चाहिए। योग की यह सुक्ति हम सभी के लिए मार्गदर्शन करने में बहुत उपयोगी सिद्ध होती है। इसलिए हमें भी अपना जीवन सार्थक बनाने के लिए दूसरों के प्रति अपनी संवेदनाओं को जोड़कर बोलना चाहिए यही योग है।
इसके फलस्वरूप 21 जून को भारत सहित पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा
उन्होंने कहा कि बड़े गर्व व हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनसाधारण के बीच योग के प्रति जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने हेतु 21 जून 2025 को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ हरियाणा राज्य में भी किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री ने पहली बार दुनिया को योग की दिव्यता का आभास करवाया और संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे दुनिया के 177 देशों ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी, जिनमें संसार के 47 से अधिक मुस्लिम देश शामिल थे. उन्होने भी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना स्वीकार किया। इसके फलस्वरूप 21 जून को भारत सहित पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। Minister Shyam Singh Rana
दुनिया की सोच में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया कि योग स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पूर्णतावादी दृष्टिकोण प्रदान करता है। इस महान उपलब्धि के लिए हिन्दुस्तान ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करता रहेगा। आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकार करने से दुनिया की सोच में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। आज दुनिया वसुधैव कुटुम्बकम अर्थात पूरी दुनिया एक परिवार है की प्राचीन भारतीय धारणा को साकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि योग के प्रभाव से ही आज दुनिया में मानववादी ताकत को बल मिला है और दुनिया शांति का मार्ग प्रशस्त कर रही है। योग जीवन के सभी पहलुओं में सामंजस्य बैठता है और बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ और जीवन शैली संबंधी कई विकारों को दूर करने में सहायक होता है। योग एवं ध्यान से व्यक्ति का तन-मन स्वस्थ रहता है। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ मनुष्य ही देश के विकास में भागीदार हो सकता है। Minister Shyam Singh Rana
हरियाणा में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा रहा
उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहां की 65 प्रतिशत जनसंख्या युवाओं की है। देश में शारीरिक, मानसिक एवं वैचारिक रूप से स्वस्थ युवाओं की जरूरत है। इसलिए आजकल की इस भागदौड़ की जिन्दगी में तो योग एवं ध्यान का हमारे जीवन में महत्व और अधिक बढ़ गया है।
आज भारत की इस सहज व जनकल्याणकारी पद्धति को पुन: जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गत 11 वर्षों से हरियाणा में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज योग की पहुंच हरियाणा के जन-जन तक हो गयी है। इस वर्ष राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। Minister Shyam Singh Rana
राज्य में 714 व्यायामशालाओं का निर्माण किया
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं योग गुरु बाबा रामदेव मुख्य अतिथि हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के दिन राज्य के 22 जिलों और 121 खंडों में एक साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें लगभग 11 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विदित रहे हरियाणा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत बीते 27 गई 2025 से हो गई थी।
पूरे राज्य में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और औषधीय पौधे लगाए गए। इसके अलावा योग जागरण यात्राएं भी निकाली गई। हरियाणा सरकार ने भी योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 714 व्यायामशालाओं का निर्माण किया, जिनमें 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है।
हरियाणा सरकार ने योग के व्यक्तिगत अभ्यास को एक जन आंदोलन में बदल दिया
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण का थीम योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ है। यह श्रीम हमें याद दिलाता है कि मानव का स्वास्थ्य पर्यावरण और समस्त जीव जंतुओं के स्वास्थ्य से गहराई से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने योग के व्यक्तिगत अभ्यास को एक जन आंदोलन में बदल दिया है। प्रदेशभर में लाखों नागरिक योग से जुड़ी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। मंत्री ने आम जन से आह्वान किया की वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण व देश के उत्थान एवं प्रगति में योगदान प्रदान करेंगे, तभी हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य पूर्ण हो सकेगा।
योग जीवन का आधार
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए योग जरूरी है। हमें प्रातकाल योग करना चाहिये व इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये। हमें आज यह संकल्प भी लेना चाहिए की रोजाना योग करेंगे व इसे अपने जीवन में शामिल करेंगे। योग से सोच व विचारों में बदलाव होता है। हमें योग करके बड़े से बड़ा परिवर्तन अपने जीवन में कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास जरूरी है। योग जीवन का आधार है। हमें मजबूत संकल्प के साथ इसे जीवन में लागू करना चाहिये।
मैराथन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया
योग मैराथन में गुंजन को प्रथम, दीपक को द्वितीय व अक्षय को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया। इसी प्रकार योग मैराथन में लड़कियों के वर्ग में रौनक प्रथम, प्रीत द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को समाजसेवी बिजेन्द्र ने सम्मानित किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपमंडल इसराना में मेयर कोमल सैनी, समालखा विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना, मडलौडा खण्ड में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, बापौली खण्ड में नगराधीश टिनू पोसवाल और सनौली खुर्द में जिला परिषद चेयरमैन काजल देशवाल न योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व योग के महत्व पर प्रकाश डाला। Minister Shyam Singh Rana