India News (इंडिया न्यूज़), Covid in India, दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 3,325 नए कोरोनोवायरस के मामले आए है। जबकि कोरोना के सक्रिय मामले 47,246 से घटकर 44,175 हो गए हैं। 17 मौतों पिछले 24 घंटे में हुए है जिसमें से सात केरल में हुए। मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,564 हो गई है। आंकड़ों को सुबह 8 बजे अपडेट किया जाता है।
कोविड मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,52,996) हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.11 प्रतिशत शामिल है और राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,77,257 लोग अब तक ठीक हुए है जबकि मामले की मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
यह भी पढ़े-
- केरल में वंदे भारत पर पत्थराव, 5 महीने में सातवी बार ट्रेन पर हमला
- कर्नाटक: कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र, सरकार बनने पर फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली