India News (इंडिया न्यूज), Stomach tumor symptoms: पेट हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है और सभी अंगों तक पोषक तत्वों की आपूर्ति करने का काम करता है। जब पेट में असामान्य सूजन या गांठ बन जाती है, तो उसे पेट का ट्यूमर कहा जाता है, जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकता है। दरअसल, पेट का ट्यूमर तब होता है जब पेट की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और असामान्य रूप से विकसित होने लगती हैं। समय के साथ ट्यूमर का आकार बढ़ता जाता है और अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने लगता है।

पेट के ट्यूमर के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खान-पान, खराब जीवनशैली, संक्रमण, अनुवांशिक कारण और पेट में घाव होना। पेट में ट्यूमर होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो अक्सर सुबह के समय दिखाई देते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है।

ट्यूमर के लक्षण

गुरुग्राम स्थित पारस हेल्थ के सीनियर डायरेक्टर और एचओडी (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी) डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा बताते हैं कि ट्यूमर के लक्षण उसके आकार, स्थान और वृद्धि पर निर्भर करते हैं। पेट के ट्यूमर के लक्षण सुबह या शाम किसी भी समय दिखाई दे सकते हैं।

दर्द और बेचैनी

पेट में लगातार दर्द या बेचैनी होना पेट में ट्यूमर का संकेत हो सकता है। यह दर्द सामान्य नहीं है और समय के साथ बढ़ सकता है। अगर आपको लंबे समय से ऐसी तकलीफ़ हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पेट में सूजन या फूलना

सूजन या फूलना भी पेट के ट्यूमर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को पेट के आस-पास बहुत भारीपन महसूस होता है। खास तौर पर खाना खाने के बाद यह समस्या और बढ़ सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।

अचानक वजन कम होना

बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक तेजी से वजन कम होना भी पेट के ट्यूमर का संकेत हो सकता है। दरअसल, ट्यूमर के कारण शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे वजन कम होने लगता है। अगर आपका वजन बिना किसी डाइटिंग या मेहनत के कम हो रहा है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और अपनी जांच करानी चाहिए।

भूख न लगना

अगर आपकी भूख अचानक कम हो गई है और कम खाने के बावजूद भी आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। यह पेट के ट्यूमर का लक्षण हो सकता है। ज़्यादा गंभीर मामलों में निगलने में कठिनाई (डिस्फेजिया) जैसे लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, पेट में ट्यूमर के कारण पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिसके कारण भूख न लगना या खाने में कठिनाई जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और अपनी जांच करानी चाहिए।

हार्ट में जमा हुआ है कई सालों का कचरा, टालना चाहते हैं खतरा तो ये 4 तरीके फ्लश होजाएगी सारी गंदगी!

उल्टी और जी मिचलाना

मणिपाल हॉस्पिटल, पुणे के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (कंसल्टेंट) डॉ. करण चंचलानी के अनुसार, पेट में ट्यूमर होने पर उल्टी और जी मिचलाना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। दरअसल, ट्यूमर के कारण पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे उल्टी और जी मिचलाना हो सकता है। अगर आपको रोजाना ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

लगातार दस्त या कब्ज

पेट में ट्यूमर होने पर मल त्याग में भी बदलाव देखा जा सकता है। पेट में ट्यूमर होने पर पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे दस्त और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा मल में काला मल या खून जैसे लक्षण भी देखे जा सकते हैं। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि आपको समय रहते इलाज मिल सके।

सीने में था 5 किलो का ट्यूमर, अपनी जगह से हिल गया हार्ट, डॉक्टर्स ने ऐसे बचाई जान…दुनिया भर में हो रही है चर्चा

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।