India News (इंडिया न्यूज), Anushka Sharma Fitness Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की फिटनेस इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुष्का ने खुलासा किया कि वह रोटी, दूध और चीनी जैसी चीजों से दूरी बनाकर अपनी फिटनेस को बनाए रखती हैं। इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या वाकई इन सामान्य खाद्य पदार्थों को छोड़कर महिलाएं खुद को फिट रख सकती हैं?
किस-किस चीज से परहेज करती हैं अनुष्का
अनुष्का का कहना है कि वह ग्लूटन, डेयरी प्रोडक्ट्स और चीनी से परहेज करती हैं और इनकी जगह हेल्दी विकल्पों को अपने डाइट में शामिल करती हैं। उनका मानना है कि फिटनेस केवल एक्सरसाइज तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संतुलित और समझदारी से चुनी गई डाइट भी जरूरी है।
फेमस एक्टर मुकुल देव का 53 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा परिवार, ‘जय हो’ में आए थे नजर
रोटी कैसे करते है नुकसान?
विशेषज्ञों की मानें तो रोटी यानी गेहूं में ग्लूटन पाया जाता है, जो कुछ लोगों में पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेने से वजन बढ़ने की आशंका भी रहती है। वहीं, ग्लूटन से एलर्जी की समस्या भी आम होती जा रही है।
चीनी क्यों हैं खतरनाक?
चीनी की बात करें तो इसका अत्यधिक सेवन न सिर्फ मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों को न्योता देता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है। चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी इसका संबंध बताया जाता है।
दूध से क्या होता है?
दूध को लेकर विशेषज्ञों की राय थोड़ी संतुलित है। यह एक पौष्टिक पेय जरूर है, लेकिन कुछ लोगों में लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या देखी जाती है, जिससे पेट फूलना, गैस और दस्त जैसी शिकायतें हो सकती हैं। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए दूध का सेवन लाभकारी नहीं होता।
इन चीजों का करें सेवन
अगर कोई अनुष्का की तरह इन चीजों से परहेज करना चाहता है, तो रागी, ज्वार, बाजरा जैसे मिलेट्स का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही, बादाम दूध या अन्य प्लांट-बेस्ड ड्रिंक्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि किसी भी डाइट को अपनाने से पहले व्यक्ति को अपनी शारीरिक जरूरतों और सेहत की स्थिति को समझना चाहिए। हर किसी के लिए एक जैसी डाइट फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं।