India News(इंडिया न्यूज), Apples Reduce Cholesterol: अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं और दवाओं के बिना उसे नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आपके फ्रिज में ही इसका असरदार इलाज मौजूद है। यहां हम सबके घर में पाए जाने वाले सेब की बात कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना सुबह खाली पेट दो सेब खाने से शरीर में जमी एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घट सकती है। सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर पेक्टिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है और अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे न केवल हृदय रोगों का खतरा घटता है, बल्कि ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।
एक नहीं 100 बिमारियों का है इलाज
कई रिसर्च में सामने आया है कि सेब में मौजूद क्वेरसेटिन, कैटेचिन और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और धमनियों को साफ रखते हैं। इसका असर कोलेस्ट्रॉल पर भी सीधा पड़ता है, जिससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मोटापा और अनहेल्दी लाइफस्टाइल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। ऐसे में सेब, जो कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाला फल है, वजन कम करने में भी मदद करता है। सुबह इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है और जंक फूड की क्रेविंग नहीं होती।
सेब सेहत के लिए एक सुपरफ्रूट
इसके अलावा, सेब का ग्लायसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता। डायबिटीज़ के मरीज़ों में अक्सर एलडीएल का स्तर तेज़ी से बढ़ता है, ऐसे में सेब उनके लिए भी बेहद फायदेमंद है। विशेषज्ञों की मानें तो सेब को सुबह खाली पेट और छिलके सहित खाना सबसे लाभकारी होता है, क्योंकि इसके पोषक तत्व अधिकतर छिलके में ही होते हैं। हालांकि, इसे दूध या चाय के साथ लेने से बचना चाहिए, वरना गैस या अपच की समस्या हो सकती है। सेब सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी एक सुपरफ्रूट है। अगर आप दिल, लिवर और किडनी को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हर सुबह एक सेब ज़रूर खाएं। यह छोटा सा कदम आपके पूरे स्वास्थ्य को बदल सकता है।